कोविड-19 हम सभी के लिए कड़ा सबक है जो खेलों को बहुत गंभीरता से लेते हैं: अश्विन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 11:17 AM (IST)

चेन्नई: भारतीय स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) ने कहा कि कोविड-19 कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश में पूर्व बंद होना संभवत: प्रकृति का यह याद दिलाने का तरीका है कि कई बार खिलाड़ी खेल को बहुत गंभीरता से ले लेते हैं जबकि जिंदगी में उससे भी कई महत्वपूर्ण चीजें हैं। कोरोना वायरस के कारण भारत में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 500 से अधिक संक्रमित हैं। 

पूरी दुनिया कोरोना वायारस का असर 

विश्व स्तर पर इस महामारी से मरने वालों की संख्या 16 हजार के पार चली गई है। अश्विन ने कहा, ‘अभी इस देश या उस देश पर दोष मढ़ने के बजाय समाधान ढूंढने का वक्त है। अभी इसका समाधान सामाजिक दूरी और संयम लग रहा है। उम्मीद है कि विज्ञान जल्द इसका समाधान ढूंढेगा।' उन्होंने कहा, ‘इस सबमें में एक सबक भी है। हम खेल को बेहद गंभीरता से लेते हैं। खेल से भी बड़ी कई चीजें है जो इसमें बाधा डाल सकती हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News