बिशन सिंह बेदी के निधन से गमगीन हुआ क्रिकेट जगत, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2023 - 07:22 PM (IST)

खेल डैस्क : भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के देश के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं। उनके एक करीबी दोस्त ने कहा कि उन्होंने आज सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली। हाल ही में उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ था। संक्रमण फैल गया और वह इससे उबर नहीं सके। बेदी अपने पूरे जीवन सत्ता-विरोधी रहे और उनके विचार अक्सर सत्ता में बैठे लोगों पर सवाल उठाते रहे। उनके निधन की खबर सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं उमड़ पड़ीं।
Deeply saddened by the passing of noted cricketer Shri Bishan Singh Bedi Ji. His passion for the sport was unwavering and his exemplary bowling performances led India to numerous memorable victories. He will continue to inspire future generations of cricketers. Condolences to his…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 23, 2023
The BCCI mourns the sad demise of former India Test Captain and legendary spinner, Bishan Singh Bedi.
— BCCI (@BCCI) October 23, 2023
Our thoughts and prayers are with his family and fans in these tough times.
May his soul rest in peace 🙏 pic.twitter.com/oYdJU0cBCV
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा- बीसीसीआई ने भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। क्रिकेट जगत ने इस पूर्व दिग्गज को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी।
Sad to hear the demise of Shri Bishan Singh Bedi. Indian Cricket has lost an icon today. Bedi Sir defined an era of cricket and he left an indelible mark on the game with his artistry as a spin bowler and his impeccable character. My thoughts and prayers are with his family and…
— Jay Shah (@JayShah) October 23, 2023
बीसीबीआई सचिव जय शाह: बिशन सिंह बेदी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भारतीय क्रिकेट ने आज एक बड़ी हस्ती को खो दिया। बेदी सर ने क्रिकेट के एक युग को परिभाषित किया और उन्होंने एक स्पिन गेंदबाज के रूप में अपनी कलात्मकता और जज्बे से खेल पर एक अमिट छाप छोड़ी। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।
Extremely saddened by the passing of Bishan Singh Bedi ji. His immense contribution to cricket will forever be remembered. May god give strength to his family and loved ones! pic.twitter.com/zDpSd4aUp2
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 23, 2023
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर: बिशन सिंह बेदी जी के निधन से बेहद दुखी हूं। क्रिकेट में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति दे।
मौजूदा खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन: महान बिशन सिंह बेदी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ, एक महान क्रिकेटर होने के अलावा, वह एक मिलनसार व्यक्ति थे और युवा क्रिकेटरों की मदद के लिए अतिरिक्त प्रयास करते थे।
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन: बिशन सिंह बेदी सर के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उसकी आत्मा को शांति मिलें। मौजूदा खिलाड़ी मोहम्मद सिराज: भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज। बिशन सिंह बेदी की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है।
Deeply saddened by the passing of the cricket legend, Shri Bishan Singh Bedi Ji. His impact on the sport is immeasurable, and my heartfelt condolences go out to his family and loved ones during this difficult time.
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) October 23, 2023
पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना: क्रिकेट के दिग्गज बिशन सिंह बेदी जी के निधन से गहरा दुख हुआ। खेल पर उनका अतुलनीय प्रभाव है और इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज: ‘स्पिन के सरदार' अब नहीं रहे। बिशन सिंह बेदी जी के निधन की खबर से दुखी हूं। वह हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक रहेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।