विश्व कप में महिलाओं की अपमानजनक वीडियो पर प्रशंसकों की आलोचना

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 07:54 PM (IST)

साओ पाउलोः  फुटबॉल विश्व कप का लुत्फ उठाने के लिए रूस गये दक्षिण अमेरिका के कुछ फुटबॉल प्रशंसकों ने दसरे देशों की महिलाओं से अपनी स्थानीय भाषा में अमर्यादित शब्दों को बुलवाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसकी खूब आलोचना हो रही है। एक वीडियो में ब्राजील के कुछ प्रसंशक एक विदेशी महिला को घेर कर पुर्तगाली भाषा में अमर्यादित शब्द बुलवा रहे है। यह महिला इस भाषा को नहीं समझती है। एक अन्य वीडियो में कोलंबिया के प्रशंसक महिला से स्पेनिश भाषा में अमर्यादित बाते बुलवा रहे है।

PunjabKesari

कोलंबिया के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘ इससे सिर्फ महिलाओं का अपमान ही नहीं हो रहा है, बल्कि दूसरे की सभ्याता और संस्कृति की भी अपमान हो रहा है।’’  ब्राजील की महिलाओं की राष्ट्रीय परिषद ने भी इसकी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘ यह कृत्य अपमान , पूर्वाग्रह और सभ्यता की कमी को दर्शता है, यह अफसोसजनक है।’

PunjabKesari

महिलाओं का मजाक बनाने वाले ब्राजील के प्रशंसकों की पहचान हो गई है और उनके नियोक्ताओं ने रूस से लौटने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News