कप्तानों के कप्तान धोनी का यह खास रिकॉर्ड अभी भी कायम

punjabkesari.in Saturday, Apr 28, 2018 - 11:37 PM (IST)

जालन्धर : चेन्नई सुपर किंग्स की लंबे समय से कप्तानी करते आ रहे महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल-11 के तहत शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया। धोनी ने इस मैच से ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो आईपीएल में अब तक कोई क्रिकेटर अपने नाम नहीं कर पाया है। दरअसल धोनी का यह आईपीएल में बतौर कप्तान 150वां मैच था। आईपीएल के 11 सालों के इतिहास में धोनी ने पहले चेन्नई फिर बाद में पुणे सुपरजायंट के लिए कुल मिलाकर 149 मैचों में कप्तानी संभाली थी। मुंबई के खिलाफ मैच में उतरते ही उन्होंने अपनी कप्तानी पारी के 150 मैच पूरे कर लिए। बता दें कि धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्हें कप्तानों के कप्तान भी कहा जाता है। उनका जीत प्रतिशत 60 प्रतिशत से ऊपर है जोकि बाकी सभी कप्तानों से ज्यादा है। 

गंभीर है दूसरे नंबर पर 
इस लिस्ट में बीते दिनों दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तनी छोडऩे वाले गौतम गंभीर दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। वह दिल्ली के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 129 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इन मैचों में 71 में उन्हें जीत तो 51 में उन्हें हार नसीब हुई है।

कोहली है तीसरे नंबर पर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली 2011 से कप्तान चल रहे हैं। उन्होंने 88 मैचों में कप्तानी की। इसमें 40 में जीत तो 43 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 82 मैच बतौर कप्तान खेल चुके हैं। इनमें 46 में उन्हें जीत तो 34 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News