SRH vs RCB : आज रात अच्छी नींद आएगी- हैदराबाद को हराकर बोले आरसीबी कप्तान डुप्लेसिस

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 12:07 AM (IST)

खेल डैस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सीजन की ऐसी पहली टीम हो गई है  जिसने हैदराबाद को उसी के घर में हराया। रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए विराट कोहली के 51 तो रजत पाटीदार के 50 रनों की बदौलत 206 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद लक्ष्य तक पहुंच नहीं पाई। इस जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि पिछले दो मैचों में हमने शानदार क्रिकेट खेली है। हैदराबाद ने 270 से अधिक रन बनाए हमें 260 मिले। कोलकाता के खिलाफ करीबी गेम आया। हम कुछ समय से करीब हैं, लेकिन एक समूह के रूप में आत्मविश्वास हासिल करने के लिए आपको मैच जीतने की जरूरत है। आज रात आराम से नींद आएगी। 

 

यह भी पढ़ें:- IPL 2024 : हैदराबाद ने पहली बार एक सीजन में ठोके 100 से ज्यादा छक्के, नजरें विश्व रिकॉर्ड तोड़ने पर

 

यह भी पढ़ें:- RCB vs SRH : रजत पाटीदार ने ठोके लगातार 4 छक्के, मयंक मारकंडे को दिया यह संदेश

 

 

फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि आप समूह में आत्मविश्वास की बात नहीं कर सकते, समूह में आत्मविश्वास का दिखावा नहीं कर सकते। केवल एक चीज जो आत्मविश्वास देती है वह है प्रदर्शन। प्रतिस्पर्धा इतनी कड़ी है, टीमें इतनी मजबूत हैं कि यदि आप 100 प्रतिशत नहीं हैं तो आपको नुकसान होगा। टूर्नामेंट के पहले हाफ में सिर्फ विराट ही रन बना रहे थे। ग्रीनी का अब रन बनाना उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी। हम जानते हैं कि चिन्नास्वामी में हम ज्यादा मैच नहीं जीत पाए है क्योंकि यह गेंदबाजी के लिए कठिन मैदान है। हमने इसके लिए एक नुस्खा ढूंढने की कोशिश की है, लेकिन यह कठिन है।

 

 

प्लेयर ऑफ द मैच बने रजत पाटीदार ने कहा कि मैं बस उन चीजों को अपने दिमाग में रख रहा था जो नियंत्रणीयों को नियंत्रित करती हैं। जब भी मैं घर वापस जाता हूं तो अपने सामने आने वाली हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करता हूं। मैं कुशल बल्लेबाजी सेटअप के लिए जाता हूं। स्पिन के खिलाफ विशेष योजना पर पाटीदार ने कहा- ऐसा कुछ नहीं है। मैं हर गेंदबाज के खिलाफ अच्छी स्थिति में रहने के लिए खुद को तैयार कर रहा था।


ऐसा रहा मुकाबला
मैच में हैदराबाद ने पहले खेलते हुए डुप्लेसी ने 12 गेंदों पर 25 तो विराट ने 51 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 20 गेंदों पर 50 तो ग्रीन ने 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर स्कोर 206 तक पहुंचाया। हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड 1, एडन मार्करम 7, हेनरिक क्लासेन 7 रन ही बना पाए। अंत में पैट कमिंस और शाहबाज अहमद ने जोर लगाया लेकिन टीम को 36 रन से हार झेलनी पड़ी।


अपडेट हुई अंक तालिका
हैदराबाद पर जीत के बावजूद बेंगलुरु फिलहाल अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं। अगर वह आगामी पांच मैच जीतती है तो वह प्लेऑफ के लिए बड़ी टीमों को टक्कर दे सकती है। अंक तालिका में हैदराबाद मुकाबला गंवाकर तीसरे स्थान पर आ गई है। उसने 8 में से तीन मुकाबले गंवाए हैं। इस लिस्ट में अभी भी राजस्थान रॉयल्स 8 में से 7 मैच जीतकर पहले नंबर पर है। कोलकाता 7 मैचों में 5 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। लखनऊ चौथे तो चेन्नई पांचवें स्थान पर है। दिल्ली छठे, गुजरात सातवें, मुंबई 8वें तो पंजाब 9वें स्थान पर बनी हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News