CSK vs MI : प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए खेलेगी चेन्नई, मैच से पहले जानें ये जरूरी बातें

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 11:29 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 59वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई के लिए टूर्नामेंट में कुछ नहीं बचा है और अब वह साख बचाने के लिए खेलेगी। वहीं अगर आज सीएसके हारा तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगा। ऐसे में सीएसके हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी। 

प्वाइंट टेबल 

चेन्नई ने 11 में से चार मैच जीते हैं और 8 अंक के साथ नौवें स्थान पर है। 
वहीं मुंबई की बात करें तो 11 में से मात्र दो मैच जीतकर आईपीएल की सबसे सफल टीम 4 अंक के साथ 10वें स्थान पर है।

हेड टू हेड 

कुल मैच - 33 
मुंबई - 19 जीते
चेन्नई - 14 जीते 

हाइएस्ट स्कोर 

मुंबई - 219
चेन्नई - 218 

लोएस्ट स्कोर 

मुंबई - 136
चेन्नई - 79 

पिछले पांच मैच 

चेन्नई ने तीन जबकि मुंबई ने 2 बार जीत दर्ज की है। आईपीएल 2022 में खेले गए पिछले मैच में चेन्नई ने जीत अपने नाम की थी। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की
मुंबई इंडियंस 4 विकेट से जीता
चेन्नई सुपर किंग्स 20 रन से जीता
चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की
मुंबई इंडियंस ने 10 विकेट से जीत दर्ज की

पिच रिपोर्ट 

सतह से बल्लेबाजों को काफी समर्थन मिलने की उम्मीद है और एक बड़े स्कोर की संभावना है। हालांकि दूसरी पारी के दौरान पिच धीमी हो सकती है और स्पिनरों के हावी होने की संभावना है। 

मौसम 

हवा की गति लगभग 13 किमी / घंटा होने की उम्मीद है जबकि तापमान 29 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। उमस 70 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 

ये भी जानें 

एमएस धोनी ने आईपीएल में मुंबई के खिलाफ 130.8 के स्ट्राइक रेट से 710 रन बनाए हैं। 
रोहित शर्मा के पास सीएसके के खिलाफ लगभग समान संख्या है जिन्होंने 125.3 के स्ट्राइक रेट से 752 रन बनाए जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं। 

संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपरकिंग्स : रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), मोइन अली, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह/अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News