CSK vs SRH, IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 10:29 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने आखिरी घरेलू मुकाबले में सोमवार, 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ने जा रही है। चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। SRH जहां जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी, वहीं CSK इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले हारकर आ रही हैं, ऐसे में मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

हेड-टू-हेड में CSK का दबदबा

कुल मैच: 23
CSK जीता: 15
SRH जीता: 8

पिच रिपोर्ट: दूसरी पारी में बल्लेबाजों को फायदा

चेपॉक की पिच पहले स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ सीजन में यहां बल्लेबाजों को भी काफी मदद मिलने लगी है। शुरुआती ओवरों में स्पिनरों को टर्न मिल सकता है, लेकिन दूसरी पारी में ओस बड़ी भूमिका निभाएगी। IPL 2026 में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

मौसम का हाल

चेन्नई में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश की 25 प्रतिशत संभावना जताई गई है, हालांकि पूरे 40 ओवर का मुकाबला होने की उम्मीद है।

धोनी पर टिकी रहेंगी फैंस की निगाहें

इस मैच में एक और बड़ा आकर्षण महेंद्र सिंह धोनी होंगे। IPL 2026 में अब तक धोनी मैदान पर नजर नहीं आए हैं और लगातार उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। चेपॉक में यह उनका संभावित आखिरी मुकाबला माना जा रहा है, हालांकि CSK या धोनी की ओर से अब तक किसी विदाई का संकेत नहीं दिया गया है।

संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, स्पेंसर जॉनसन, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News