कोहली के गुणगान करने वाली डेनियल याट ने सचिन के बेटे को लेकर किया ट्वीट

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 03:21 PM (IST)

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की डेनियल याट फिर से भारतीय मीडिया में सुर्खियां बटाैर रही हैं। लेकिन इस बार वजह विराट कोहली नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बने हैं। कोहली के गुणगान करने वाली डेनियल अर्जुन की भी बड़ी फैन है, इसकी गवाही उनके द्वारा किया गया ट्वीट देता है।

आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अर्जुन तेंदुलकर के चयन की खबर शेयर की। इस पर डेनियल ने रिप्लाई किया, 'यस अर्जुन' और उन्होंने साथ में सचिन तेंदुलकर को टैग किया। 

डेनियल याट और अर्जुन तेंदुलकर काफी अच्छे दोस्त हैं। पिछले साल महिला वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले अर्जुन ने नेट्स पर भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को गेंदबाजी की थी। इस दौरान डेनियल और अर्जुन के बीच अच्छी दोस्ती के सबूत भी सामने आए जब दोनों ने एक-दूसरे के साथ फोटो क्लिक कराई।
PunjabKesari
भारतीय अंडर-19 टीम को अगले महीने श्रीलंका का दौरा करना है, जिसके लिए अर्जुन को शामिल किया गया है। भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर चार दिवसीय और वन-डे मैच खेलेगी। 18 वर्षीय ऑलराउंडर को अगले महीने दो चार दिवसीय मैचों में खेलने का मौका मिल सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News