DC vs PBKS : नॉन स्ट्राइक एंड पर थे David Warner, स्ट्राइक पर आए तो Golden Duck हो गए
punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 08:34 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर गोल्डन डक का शिकार हो गए। वॉर्नर आखिरी बार 2014 में गोल्डन डक हुए थे, तब भी उनके पास पंजाब की ही टीम थी। बहरहाल, मैच शुरू होने से पहले एक रोचक घटनाक्रम भी हुआ जिसपर सभी की नजरें बनी रहीं। दरअसल, पृथ्वी शॉ के टीम से बाहर होने के कारण ओपनिंग क्रम पर वार्नर के साथ सरफराज खान थे। सरफराज पहले स्ट्राइक एंड पर थे। लेकिन अचानक वार्नर नॉन स्ट्राइक एंड से उनकी ओर आए और सरफराज को खुद स्ट्राइक पर आने की बात बोल दी। लेकिन वार्नर का यह फैसला गलत साबित हुआ। लिविंगस्टोन की पहली ही गेंद पर वह राहुल चाहर के हाथों लपके गए। देखें वीडियो-
Check out First over-first ball-first wicket: Livingstone sends back Warner on IPL 2021: https://t.co/qEGbJdgW97
— jasmeet (@jasmeet047) May 16, 2022
मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले स्पिनर
केविन पीटरसन, डरबन 2009
मार्लन सैमुअल्स, कटक 2012
जे सुचित, मुंबई 2022
लियाम लिविंगस्टोन, मुंबई 2022
अगर इस सीजन की बात की जाए तो डेविड वॉर्नर का बल्ला जमकर चला है। वह 8 सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उनसे आगे सिर्फ सुरेश रैना ही हैं जिन्होंने 9 बार यह कारनामा कर दिखाया है। वार्नर पहले ही आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने में टॉप पर चल रहे हैं।