डेनमार्क पुरूष हॉकी टीम के 6 खिलाड़ी चीन पहुंचने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 10:15 PM (IST)

बीजिंग : डेनमार्क की पुरूष हॉकी टीम के 6 खिलाडिय़ों को शीतकालीन ओलिम्पिक के लिए पहुंचने के बाद हुई जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। दानिश ओलिम्पिक महासंघ ने घोषणा की कि 6 खिलाड़ी चीन पहुंचने के बाद पॉजिटिव पाए गए हैं और पृथकवास में हैं।

हालांकि उनका मानना है कि इनमें से चार ‘फाल्स’ पॉजिटिव थे और जांच के बाद उनके जल्द ही अभ्यास के लिए आने का इंतजार है। टूर्नामेंट एक हफ्ते के अंदर शुरू होगा जिसमें डेनमार्क को पहला मैच नौ फरवरी को चेक गणराज्य के खिलाफ खेलना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News