‘धोनी’ फिल्म की एक्ट्रैस दिशा पाटनी को बतौर क्रिकेटर पसंद नहीं थे माही, यह क्रिकेटर बना वजह

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2020 - 02:39 PM (IST)

नई दिल्ली : 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ से ही अभिनेत्री दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। फिल्म पूरी तरह क्रिकेट बेस्ड थी। इसमें दिशा द्वारा धोनी की पहली गर्लफ्रैंड का निभाया गया रोल बेहद पसंद किया गया था। लेकिन आप जानकर हैरान होंगे जिस क्रिकेटर के पीछे दुनिया दीवानी है वह क्रिकेटर दिशा को पसंद नहीं है। जी हां, दिशा को बतौर क्रिकेेटर धोनी पहली पसंद नहीं है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे उनके फेवरेट क्रिकेटर का नाम पूछा तो उन्होंने बिना झिझक जसप्रीत बुमराह का नाम लिया था। 

दिशा ने कहा था- अगर मुझे मैचविनिंग प्लेयर चुनना होता तो वह जसप्रीत बुमराह होता। वह हमारे पास बेहतरीन खिलाडिय़ों में से एक है। यह हम सभी के लिए 2 फरवरी को गर्व का क्षण होगा, जब बुमराह कीवी टीम को अकेले संभाल लेंगे।

धोनी की रिटायरमैंट पर भी नहीं किया ट्विट
क्रिकेट फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि फेवरेट क्रिकेटर न सही पहली फिल्म के कारण ही दिशा पटानी महेंद्र सिंह धोनी को उनके संन्यास पर विश करेगी। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। दिशा सोशल मीडिया के सभी फेम्स प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती है, पर इसमें से किसी पर भी उन्होंने धोनी को विश नहीं किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News