धोनी ने खरीदी 20 साल पुरानी भारतीय सेना की गाड़ी, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 03:04 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट के साथ-साथ कारों और बाइक्स के शौकीन पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) हाल ही में निसान जोंगा (Nissan Jonga) गाड़ी चलाते नजर आए। भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल की जा चुकी ये गाड़ी अब धोनी की कारों की कलेक्शन में शामिल हो गई है। जोंगा का पूरा नाम जबलपुर ऑर्डिनेंस एंड गन कैरिज असेंबली है। 

PunjabKesari, ms dhoni photo, dhoni image, धोनी फोटो

धोनी ने पंजाब के एक व्यक्ति से खरीदी जोंगा 

रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने पंजाब के एक व्यक्ति से ये गाड़ी खरीदी है और यह करीब यह 20 साल पुरानी है। जापानी कार कंपनी निसान के प्‍लेटफॉर्म पी60 पर तैयार की गई इस कार को सेना ने 1999 में इसकी खरीदारी बंद कर दी थी जिस कारण इसे बंद कर दिया गया। 

PunjabKesari

फैंस ने धोनी और उनकी नई गाड़ी के साथ खिंचवाई फोटोज 

अपने होम टाउम में इस गाड़ी की राइड के दौरान धोनी अपने घर के पास वाले पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान फैंस ने उनके व उनकी गाड़ी के साथ जमकर फोटोज खिंचवाई और ऑटोग्राफ लिए। 

PunjabKesari

धोनी को पत्‍नी साक्षी ने गिफ्ट की थी 1.5 करोड़ कार 

धोनी जब सेना के साथ ड्यूटी पर कश्‍मीर में थे तो पीछे से उनकी पत्‍नी साक्षी (Sakshi Dhoni) धोनी ने उनके लिए करीब 1.5 करोड़ की जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक खरीदी थी। आर्मी ट्रेनिंग पूरी कर जब धोनी रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे तो धोनी इसी कार को खुद ड्राइव करते अपने घर पहुंचे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News