IPL 2026 : शेन वॉर्न की पुरानी डील का फायदा, RR की बिक्री से परिवार को मिलेंगे 460 करोड़ रुपये

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 11:13 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की बिक्री चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। इसी बीच दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर Shane Warne एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजस्थान रॉयल्स के साथ उनकी एक खास डील थी, जिसकी वजह से अब उनके परिवार को बड़ी रकम मिल सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स की बिक्री के बाद वॉर्न के परिवार को करीब 460 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। यह रकम उनकी इक्विटी डील का हिस्सा है, जो उन्होंने टीम के साथ कई साल पहले की थी।

हर सीजन के लिए मांगी थी इक्विटी

Shane Warne ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ते समय एक खास शर्त रखी थी। उन्होंने हर सीजन खेलने के बदले 0.75 प्रतिशत इक्विटी मांगी थी। वॉर्न सिर्फ कप्तान ही नहीं थे, बल्कि टीम के कोच और मेंटर की भूमिका भी निभा रहे थे।

राजस्थान रॉयल्स अब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 15,290 करोड़ रुपये) में बिकी है, ऐसे में वॉर्न की इक्विटी की वैल्यू अब बहुत ज्यादा हो गई है, जिसका फायदा उनके परिवार को मिलेगा।

राजस्थान रॉयल्स को बनाया था चैंपियन

आईपीएल 2008 में Rajasthan Royals सबसे सस्ती टीम थी, लेकिन Shane Warne की कप्तानी में टीम ने इतिहास रच दिया था। राजस्थान ने फाइनल में MS Dhoni की चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहला आईपीएल खिताब जीता था। वॉर्न की कप्तानी और रणनीति को आज भी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में गिना जाता है।

BCCI को भी होगा बड़ा फायदा

राजस्थान रॉयल्स की इस बड़ी डील से सिर्फ वॉर्न का परिवार ही नहीं, बल्कि Board of Control for Cricket in India को भी बड़ा फायदा होगा। रिपोर्ट के अनुसार इस डील से BCCI को करीब 765 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो कुल डील का लगभग 5 प्रतिशत है। हालांकि यह डील अभी BCCI की मंजूरी के अधीन है और आईपीएल 2026 सीजन के बाद टीम का मालिकाना हक नए कंसोर्टियम को सौंपा जाएगा।

2008 में इतनी थी राजस्थान रॉयल्स की कीमत

जब आईपीएल शुरू हुआ था, तब मनोज बदाले की अगुवाई वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 67 मिलियन डॉलर में खरीदा था। उस समय यह लीग की सबसे सस्ती टीम थी, लेकिन आज वही टीम हजारों करोड़ में बिक रही है, जो आईपीएल की बढ़ती वैल्यू को दिखाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News