IPL 2024 नजदीक आते ही मैदान पर उतरे महेंद्र सिंह धोनी, Video आई बाहर

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 11:58 PM (IST)

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर के आगामी संस्करण की तैयारी शुरू करने के लिए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में लौट आए हैं। सीएसके के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने एक दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया, जिसमें सड़कों पर खुशी के दृश्य दिखाए गए। छोटे बच्चों से लेकर अनुभवी क्रिकेट प्रेमियों तक हर कोई अपने नायकों की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ा। धोनी ने अपनी ट्रेडमार्क मुस्कान के साथ सबका स्वागत किया।

 

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम की बस जैसे ही चेपॉक स्टेडियम के मैदान की ओर बढ़ी, दर्शकों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए। सीएसके के सोशल मीडिया ने भी अपने प्रशंसकों को धोनी के लंबे बालों वाली एक झलक दिखाई। आधिकारिक हैंडल ने पोस्ट को कैप्शन दिया- पुराने बाल। क्लासिक भावना। माही आ गए हैं। 

 

धोनी जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग उत्सव में हिस्सा लेने के बाद चेन्नई पहुंचे हैं। प्री कैप में 
रुतुराज गायकवाड़ और दीपक चाहर जैसे सितारे शामिल हो गए हैं। धोनी ने जोश के साथ नेट्स पर अभ्यास किया। 

 

आईपीएल का 17वां सीजन नजदीक है ऐसे में दर्शकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। धोनी के लिए यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि उससे कहीं अधिक होने वाला है। आशंका है कि यह धोनी का बतौर कप्तान आखिरी सीजन होने जा रहा है।


चेन्नई के खिलाड़ियों की सूची
रिटेन किए गए खिलाड़ी :
महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल।

खरीदे गए खिलाड़ी : डेरिल मिशेल (14 करोड़), शार्दुल ठाकुर (4 करोड़), रचिन रवींद्र (1.8 करोड़), समीर रिजवी (8.4 करोड़), मुस्तफिजुर (2 करोड़), अविनाश राव अरावली (20 लाख)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News