धोनी ने जन्मदिन पर काटा केक, पत्नी साक्षी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2024 - 10:04 PM (IST)

खेल डैस्क : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके 43वें जन्मदिन पर पत्नी साक्षी धोनी ने पार्टी दी। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जिसमें धोनी केक काटते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान साक्षी पति धोनी के पैर छूती हुई भी नजर आ रही हैं। उक्त वीडियो पर भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव, ऋतुराज गायकवड़ के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी टिप्पणियां कीं। साक्षी की उक्त पोस्ट पर 21 घंओं के बीच ही 70 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके थे। फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर को बधाई देने के लिए कमेंट सेक्शन में तत्पर दिखे।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)


इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में ही संन्यास लेने वाले धोनी अभी भी आईपीएल में सक्रिय है। वह चेन्नई को मुंबई इंडियंस के बराबर पांच खिताब दिला चुके हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक संन्यास नहीं लिया है। उनके खेलने के बाबत सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने मई में खुलासा किया था कि केवल धोनी ही जानते हैं कि वह अगले सीजन में आईपीएल खेलना जारी रखेंगे या नहीं।
विश्वनाथन ने यूट्यूब पर सीएसके द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा था कि यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर केवल एमएस ही दे सकता है। हमारे लिए सवाल यह है कि हमने हमेशा एमएस द्वारा लिए गए फैसलों का सम्मान किया है, हमने इसे उन पर छोड़ दिया है।

MS Dhoni, Sakshi Dhoni, cricket news, Dhoni Birthday, Sports, एमएस धोनी, साक्षी धोनी, क्रिकेट समाचार, धोनी का जन्मदिन, खेल

धोनी जब केक काट रहे थे तब उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी मौजूद थे।

 

जैसा कि आप सभी जानते हैं, उन्होंने हमेशा अपने फैसले उचित समय पर लिए हैं और इसकी घोषणा की है। हम उम्मीद करते हैं कि जब वह फैसला करेंगे तो हमें फैसला मिलेगा। लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि वह अगले साल सीएसके के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह मेरा और प्रशंसकों का दृष्टिकोण और अपेक्षाएं हैं।


बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 जीतने पर बधाई दी थी। धोनी ऐसे पहले कप्तान थे जिन्होंने भारत के लिए टी20 विश्वकप जीता था। अब रोहित शर्मा दूसरी बार भारत के लिए यह ट्रॉफी देश में लेकर आए हैं। बहरहाल, धोनी ने इस खिताबी जीत को अपने जन्मदिन के लिए अनमोल अपहार माना। उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाली एक पोस्ट में लिखा- विश्व कप चैंपियंस 2024। मेरी हृदय गति बढ़ गई थी, शांत रहने, आत्मविश्वास रखने और आप लोगों ने जो किया वह करने के लिए बहुत अच्छा। विश्व कप को घर लाने के लिए स्वदेश और दुनिया भर के सभी भारतीयों की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद। बधाई हो। अरे, अमूल्य जन्मदिन उपहार के लिए धन्यवाद।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News