धोनी ने शादी की सालगिरह पर साक्षी को दी शानदार कार, साक्षी ने दिया ऐसा रिएक्शन
punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 08:29 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को साक्षी के साथ शादी किए हुए आज 11 बरस पूरे हो चुके हैं। आज के दिन ही साल 2010 में धोनी ने गुपचुप तरीके से साक्षी के साथ शादी करके सभी को चौंका दिया था। धोनी और साक्षी आज अपनी शादी का 11वीं सालगिरह मना रहें हैं। इन दोनों को ही सोशल मीडिया पर कई लोग बधाई दे हैं। वहीं इस सालगिरह के मौके पर साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके जानकारी लोगो बताया कि धोनी ने उन्हें क्या गिफ्ट दिया।
धोनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कम ही करते हैं। लेकिन वहीं धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर धोनी औक परिवार के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। साक्षी ने सालगिरह के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली और बताया कि धोनी ने उन्हें एक सुंदर कार विंटेज कार गिफ्ट की है। साक्षी धोनी ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि सालगिरह के तोहफे के लिए शुक्रिया। धोनी ने साक्षी को जो कार गिफ्ट की वह फॉक्सवैगन की विंटेज कार है जोकि एक जो हर्बी कार है।
धोनी और साक्षी ने शादी से पहले एक दूसरे को डेट किया। इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप के मीडिया की नजरों से छिपाए रखा। लेकिन साल 2010 में धोनी ने साक्षी के साथ पहले 3 जुलाई को सगाई की और फिर 4 जुलाई को शादी करके सभी को हैरान कर दिया। धोनी अपनी निजी जिंदगी के ऊपर काफी कम ही बताते हैं। यही कारण है कि वह सोशल मीडिया से दूर रहते हैं।
गौर हो कि धोनी आईपीएल के शेष सीजन में चेन्नई की टीम को खिताब दिलाने के लिए तैयार हैं। आईपीएल का दूसरा चरण यूएई में खेला जाएगा। यूएई में खेला गया पिछला सीजन चेन्नई के लिए भुला देने वाला था क्योंकि पहली धोनी की टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। धोनी की टीम उस रिकॉर्ड को अच्छा करना चाहेगी।