गुवाहाटी पहुंचे धोनी को मिला सरप्राइज, BCCI ने रेड कार्पेट बिछाया, जानें वजह
punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 09:54 PM (IST)

खेल डैस्क : गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से महेंद्र सिंह धोनी को सीजन के 18 साल पूरे होने पर विशेष मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बीसीसीआई ने बीते दिनों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी इस तरह मोमेंटो देकर सम्मानित किया था। धोनी को जब सम्मानित किया गया तो इसके लिए माहौल विशेष था। अपने ट्वंटी 20 करियर में धोनी पहली बार गुवाहाटी के मैदान पर पहुंचे थे। ऐसे में बड़े प्लेयर का स्वागत करने के लिए लोकल क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर बीसीसीआई ने यह विशेश व्यवस्था बनाई।
महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियां
2007 आईसीसी टी20 विश्व कप विजेता : धोनी ने अपनी पहली बड़ी कप्तानी में भारत को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहले टी20 विश्व कप में जीत दिलाई।
2011 आईसीसी वनडे विश्व कप विजेता : धोनी ने भारत को 28 साल बाद वनडे विश्व कप का खिताब दिलाया। 2 अप्रैल 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उनकी नाबाद 91 रन की पारी और विजयी छक्का आज भी प्रशंसकों के दिलों में बसा है।
2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता : धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जिसके साथ वे एकमात्र कप्तान बन गए जिन्होंने आईसीसी की तीनों प्रमुख ट्रॉफी (टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतीं।
टेस्ट में नंबर 1 रैंकिंग : धोनी की कप्तानी में भारत 2009 में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा और लगभग दो साल तक वहां रहा।
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 5 खिताब : धोनी ने चेन्नई को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल चैंपियन बनाया, जो उन्हें टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनाता है।
1⃣8⃣ 𝐬𝐞𝐚𝐬𝐨𝐧𝐬. 1⃣ 𝐢𝐜𝐨𝐧. ♾️ 𝐦𝐞𝐦𝐨𝐫𝐢𝐞𝐬
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2025
The legendary MS Dhoni was felicitated by Mr. Devajit Saikia - Honorary Secretary of BCCI ahead of the #RRvCSK clash 💛#TATAIPL | @lonsaikia | @ChennaiIPL | @msdhoni pic.twitter.com/8m8trrNHE5
अन्य उल्लेखनीय उपलब्धियां
पद्म भूषण (2018): भारत सरकार द्वारा तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
पद्म श्री (2009): चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
राजीव गांधी खेल रत्न (2007): भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान।
भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल: 2011 में उन्हें यह सम्मान दिया गया, जो उनकी देशभक्ति और नेतृत्व का प्रतीक है।