फैंस को शॉक देते रहे हैं धोनी, इन अहम मौकों पर अचानक लेते रहे हैं फैसले

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 02:49 PM (IST)

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबे समय से कप्तानी करते आ रहे महेंद्र सिंह धोनी ने नया कप्तान बनाने के लिए इसी सीजन से सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है। उनका यह फैसला वीरवार दोपहर अचानक आया। कहा गया कि धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है उनकी जगह अब रविंद्र जडेजा टीम को लीड करेंगे। अचानक आए फैसले से फैंस हैरान हो गए। लेकिन अगर धोनी की बात की जाए तो वह अक्सर अहम मौकों पर अचानक लिए गए फैसलों से सबको चौकाते रहे हैं।

विश्व कप से पहले शादी
MS Dhoni, shock, Sudden decisions of Dhoni, cricket news in hindi, sports news, चेन्नई सुपर किंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, धोनी, Team india, Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, Dhoni

टीम इंडिया ने 2011 में अहम क्रिकेट विश्व कप खेलना था जोकि तेंदुलकर का संभवत: आखिरी विश्व कप होना था। साल पहले ही यानी 4 जुलाई 2010 को अचानक खबर आई कि धोनी ने देहरादून में साक्षी के साथ शादी कर ली है। भारतीय खिलाडिय़ों तक को इसकी खबर नहीं थी। कहते हैं कि धोनी ने अपने कुछ खास दोस्तों को एक जगह बुलाया और फिर उन्हें साथ लेकर देहरादून शादी के लिए चले गए थे। 

विश्व कप जीतकर मुंडवाए बाल
MS Dhoni, shock, Sudden decisions of Dhoni, cricket news in hindi, sports news, चेन्नई सुपर किंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, धोनी, Team india, Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, Dhoni

भारतीय टीम ने 2007 टी-20 क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद 2011 का विश्व कप भी जीता। टीम इंडिया श्रीलंका को फाइनल में हराने के बाद सारी रात स्टेडियम में सेलिब्रेशन मनाती रही। अगले दिन टीम के ऑफिशियल फोटोशूट के दौरान माही के बदले लुक ने सबको चौका दिया। माही ने अपने बालों को कटवाकर बेहद छोटा करवा लिया था। 

बीच सीरीज में टेस्ट क्रिकेट छोड़ी
MS Dhoni, shock, Sudden decisions of Dhoni, cricket news in hindi, sports news, चेन्नई सुपर किंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, धोनी, Team india, Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, Dhoni

2014 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। यहां माही ने बीच सीरीज में टेेस्ट क्रिकेट छोडऩे का फैसला ले लिया। टेस्ट के अगले दिन जब भारतीय टीम मैदान पर उतरी तब सबको पता चला कि धोनी संन्यास ले चुके हैं। धोनी इस पर कुछ नहीं बोले। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की थी।

2017 में छोड़ी वनडे-टी20 की कप्तानी
MS Dhoni, shock, Sudden decisions of Dhoni, cricket news in hindi, sports news, चेन्नई सुपर किंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, धोनी, Team india, Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, Dhoni

टेस्ट से संन्यास लेने के बाद उम्मीद थी कि धोनी लंबे समय तक टीम इंडिया के वनडे और टी-20 की कप्तानी संभालेंगे। लेकिन माही ने टेस्ट छोडऩे के 3 साल बाद ही 2017 में अचानक बाकी दो फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद विराट को कप्तान बनाया गया था। 

अचानक लिया संन्यास
MS Dhoni, shock, Sudden decisions of Dhoni, cricket news in hindi, sports news, चेन्नई सुपर किंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, धोनी, Team india, Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, Dhoni

2019 क्रिकेट विश्व कप में हार जाने के बाद धोनी के रिटायरमैंट की चर्चाएं बढ़ गई थीं लेकिन धोनी ने इस पर जुबां नहीं खोली। 15 अगस्त 2020 को अचानक धोनी ने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर एक वीडियो पोस्ट कर संन्यास की घोषणा कर दी। इसका समय था शाम 7.29 मिनट। यह वही समय था जब विश्व कप सेमीफाइनल में इंगलैंड के खिलाफ अहम मौके पर महेंद्र सिंह धोनी का विकेट गिरा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News