LSG vs CSK : धोनी लय में, चेन्नई जीती, बोले- भगवान कभी खेल कठिन बना देता है

punjabkesari.in Monday, Apr 14, 2025 - 11:58 PM (IST)

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरकार एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत मिली जिससे वह प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। धीमी पिच पर चेन्नई ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी दी थी। दिल्ली ने पंत के 63 रनों की बदौलत 166 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की शुरूआत अच्छी रही लेकिन अचानक गिरे विकेट के कारण उनके सामने मुश्किल खड़ी हो गई। अंत में शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के लिए फिनिशर का रोल निभाया और अपनी टीम को जीत दिला दी। मैच जीतने के बाद धोनी ने कहा कि मैच जीतना अच्छा है। जब आप इस तरह का टूर्नामेंट खेलते हैं, तो आप मैच जीतना चाहते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें:-  LSG vs CSK मैच की टॉस में हुई गड़बड़ी ! धोनी ने रैफरी के कान में क्या कहा ?

 

 

यह भी पढ़ें:-  CSK vs LSG : धोनी से कैसे बचोगे समद, चालाकी मार रहे थे, हो गए रन आऊट

 

 

यह भी पढ़ें:-  RCB : विराट कोहली के किट बैग से निकला बल्ला, जानें कौन आखिर में निकला चोर

 

 


धोनी ने कहा कि दुर्भाग्य से सीजन के कुछ मैच किसी कारण से हमारे पक्ष में नहीं गए। इसके कई कारण हो सकते हैं। हमारे पक्ष में जीत होना अच्छा है। इससे पूरी टीम को आत्मविश्वास मिलता है और हमें उन क्षेत्रों में सुधार करने में मदद मिलती है, जिनमें हम सुधार करना चाहते हैं। हम सभी जानते थे कि जब क्रिकेट में कुछ नहीं होता है, तो भगवान इसे बहुत कठिन बना देते हैं। आज के मैच की बात करें तो यह एक कठिन खेल था। अगर आप पावरप्ले देखें तो हम गेंद से संघर्ष कर रहे थे। और फिर हम बल्लेबाजी इकाई के रूप में वह शुरुआत नहीं कर पाए जो हम चाहते थे। साथ ही विकेटों के गिरने से खेल प्रभावित हुआ।

 

 

आईपीएल अंक तालिका : चेन्नई की रन रेट अच्छी हुई

चेन्नई ने सीजन की शुरूआत जीत के साथ की थी जब उन्होंने मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया था। लेकिन इसके बाद उन्हें बेंगलुरु, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और कोलकाता से हार झेलनी पड़ी थी। आखिर प्लेऑफ की रेस में महत्वपूर्ण मुकाबले में उन्होंने लखनऊ को हरा दिया है। वहीं, लखनऊ की यह लगातार तीन जीत के बाद पहली हार है। लखनऊ ने दिल्ली को हारकर सीजन की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद को हरा दिया। पंजाब के खिलाफ भी वह मैच हार गए। लेकिन उसके बाद उन्होंने मुंबई, कोलकाता और गुजरात से लगातार तीन मैच जीत लिए। अब चेन्नई से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News