शिमला की सड़कों पर बाइक चलाते दिखे महेंद्र सिंह धोनी, देखें वीडियो
punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 03:37 PM (IST)
नई दिल्लीः भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर अपनी छुट्टियों का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में उन्हें शिमला की सड़कों पर बाइक चलाते देखा गया। दरअसल, वह आजकल शिमला में अपने परिवार संग एड शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिनमें वह बाइक चला रहे हैं।
MS Dhoni enjoying his Bike ride in Shimla 🏍️ #MSDhoni
— Dhoni Raina Team (@dhoniraina_team) August 28, 2018
Pic Credit : @RhitiSports pic.twitter.com/yKaEyc32Xa
धोनी की बाइकों के प्रति कितनी दीवानगी है यह बात तो आप सब जानते ही हैं। रांची के फाॅर्महाउस में तो उन्होंने बाइकों का पूरा शो रूम ही खोला हुआ है। उनके पास पुराने यामहा से लेकर कई नई लग्जरी बाइक्स का कलेक्शन है। शिमला के ठंडे मौसम में वह ब्राउन कलर की जैकेट और हाथों में दस्तानें पहनकर बाइक चलाते दिखे। बाइक चलाते हुए धोनी का अंदाज देखने लायक था और वह एक बाइकर नजर आ रहे थे।
फिल्हाल भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। जहां भारत तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेल चुकी है। अब पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच साउथम्प्टन में खेला जाना है। जहां टी20 मैचों की सीरीज को भारतीय टीम ने अपने नाम किया वहीं इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में बाजी मारी। टेस्ट सीरीज में फिल्हाल इंग्लैंड 2-1 से आगे चल रही है।