भारतीय फुटबाॅलरों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के प्रति हमदर्दी जताई

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 11:54 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय राष्ट्रीय टीम के फुटबाॅलरों ने केरल में बाढ़ पीढि़तों के प्रति हमदर्दी जतायी। केरल में हालात काफी खराब हैं जहां कई नदियों में पानी का स्तर अब भी खतरे से ऊपर बढऩा जारी है और कई क्षेत्रों में फंसे लोग मदद का इंतजार कर रहे हैं। मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी संवेदना केरल में अपने मित्रों के साथ हैं, जहां खराब मौसम उनके लिए समस्यायें खड़ी कर रहा है। ’’          

मिडफील्डर विनीत राय ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कभी कभार अच्छे लोगों को भी कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ता है। केरलवासियों मजबूत रहो, हम आपके साथ हैं।’’ बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। सेना और स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हैं और बाढ़ में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं।           

निखिल पूजारी मिडफील्डर के तौर पर खेलते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं महसूस कर सकता हूं कि केरल में हालात कितने खराब हैं। हम केरल के साथ हैं। भगवान उनको इस मुश्किल समय से उबरने की ताकत दे। ’’ 

स्ट्राइकर आशिक कुरूनियान केरल से हैं, जिन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये यहां हालात काफी खराब हैं। हालांकि मेरा ध्यान मेरे खेल पर ही है। हालांकि केरल के हालात मुझे बार बार परेशान कर रहे हैं। मैंने अब बाढ़ की खबरें देखना बंद कर दिया है। उम्मीद है कि यह जल्द ही समाप्त होगा। ’’     


     


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News