क्या आप हिंदी भाषा जानते हो, डेविड मिलर ने दिया मजेदार जवाब
punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 08:56 PM (IST)

नई दिल्ली : राजस्थान के प्लेयर डेविड मिलर आजकल सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे अपने मीम्स को लेकर चर्चा में हैं। फैंस जब उनसे सवाल करते हैं तो वह बेहद रोचक तरीके से उनका जवाब देते हैं। ऐसा ही एक मामला तब देखने को मिला जब उन्होंने ट्विटर पर एक फैंस के सवाल का जवाब हिंदी के एक मीम से दिया। दरअसल, दिशांत याज्ञनिक नाम के एक यूजर्स ने पोस्ट डालकर लिखा था- क्या कोई राजस्थान रॉयल्स के एडमिन को देखना चाहता है। इसपर मिलर ने कभी खुशी-कभी गम का एक मीम शेयर किया। इसमें लिखा था- बस कीजिए बहुत हो गया। देखें ट्विट-
https://t.co/qeFQQPUOjw pic.twitter.com/Yc4nIstw4I
— David Miller (@DavidMillerSA12) September 13, 2021
मिलर यही नहीं रुके वह अपने फैंस के साथ लगातार सवाल-जवाब करते रहे। इस दौरान धानुम नामक एक शख्स ने जब पूछा आप कितनी हिंदी जानते हो? तो इसपर मिलर ने कॉमेडी नाइट्स विद कलर में बुआ का मीम शेयर किया। इसपर लिखा था- इत्तु सा। मिलर का यह जवाब देखते ही फैंस भी उत्साहित हो गए। देखें ट्विट-
https://t.co/RNlH6g3xun pic.twitter.com/TxAwlOStrG
— David Miller (@DavidMillerSA12) September 13, 2021