ईद उल अजहा में जानवरों के कत्ल पर भड़की हसीन जहां, बोली- काहे की मुबारकबाद

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2020 - 05:12 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आज भारत के सभी राज्यों में बकरीद ईद का त्यौहार या ईद उल-अज़हा का त्यौहार मनाया जा रहा है। बता दें, इसके अलावा इस ईद को ईद-उल-जुहा, बकरा ईद आदि के नाम से जाना जाता है। ऐसे में टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने ईद उल अजहा पर फोटो डालकर चर्चा का विषय बने हुई है।

PunjabKesari
दरअसल, हसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- कुरबानी की क्या मुबारकबाद होती है, मुझे नहीं समझ आती है। इस ईद उल अजहा में जानवरों का कत्ल किया जाता है जाने जाती है। फिर हम मुबारकबाद बाद में देते है। अल्लाह हमारी कुर्बानी को कुबूल करे... हमारे गुनाहों को कातले करने की तौफीक दे... आमीन... जिसके बाद फैंस ने उनकी पोस्ट पर जमकर ट्रोल किया। एक यूूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये हसीन जहां नहीं एक बुराई है...

PunjabKesari
बता दें, हसीन जहां और मोहम्मद शमी अब अलग-अलग रहते हैं. इन दोनों की निजी लड़ाई साल 2018 में कोर्ट तक पहुंच गई थी। हसीन जहां ने अपने पति शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें मैच फिक्सिंग जैसा गंभीर आरोप भी था। इस आरोप के बाद बीसीसीआई को उनकी जांच भी करनी पड़ी थी जिसमें शमी को क्लीन चिट दे दी गई थी। हसीन ने शमी पर कई महिलाओं से अवैध संबंध होने का आरोप भी लगाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News