ENG vs AUS : बेन डकेट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 27 साल पुराना रिकॉर्ड
punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2025 - 06:31 PM (IST)

खेल डैस्क : चैंपियंस ट्रॉफी के तहत लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में इंग्लिश बल्लेबाज बेन डकेट ने 165 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टूर्नामेंट में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया सर्वाधिक स्कोर है। पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 141 रन बनाए थे। देखें आंकड़े-
आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
165 - बेन डकेट (2025)
141 - सचिन तेंदुलकर (1998)
132* - नील जॉनसन (1999)
130 - क्रिस हैरिस (1996)
129* - इब्राहिम जादरान (2023)
चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 4 ही शतक लगे हैं। यह बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (1998), केन विलियमसन (2017), बेन स्टोक्स (2017), बेन डकेट (2025) हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक स्कोर
165 : बेन डकेट, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025
145* : नाथन एस्टल, न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, 2004
145 : एंडी फ्लावर, जिमबाब्वे बनाम भारत, 2002
141* : सौरव गांगुली, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, 2000
141 : सचिन तेंदुलकर, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1998
141 : ग्रीम स्मिथ, दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 2009
आईपीएल में रहे अनसोल्ड
बेन डकेट भले ही पिछले एक साल से बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आईपीएल 2025 के लिए हुई बोली में उनपर किसी भी फ्रेंचाइजी ने दांव नहीं लगाया था। डकेट ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा था। ऑक्शन में उनके नाम पर किसी ने बोली नहीं लगाई। लेकिन अब उम्मीद है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें बोली लगा सकती हैं।
Ben Duckett slams the first-ever 150 in #ChampionsTrophy history 🎉#AUSvENG pic.twitter.com/g7v6zC3ah0
— ICC (@ICC) February 22, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक शतक
टॉम लैथम (न्यूजीलैंड) - 19 फरवरी, 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में स्कोर किया।
विल यंग (न्यूजीलैंड) - 19 फरवरी, 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में भी रन बनाए।
तौहीद हृदोय (बांग्लादेश) - 20 फरवरी 2025 को भारत के खिलाफ स्कोर किया।
शुबमन गिल (भारत) - 20 फरवरी 2025 को बांग्लादेश के खिलाफ रन बनाए।
रयान रिकेल्टन (दक्षिण अफ्रीका) - 21 फरवरी, 2025 को अफगानिस्तान के खिलाफ स्कोर किया।
बेन डकेट (इंग्लैंड)- 22 फरवरी, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्कोर किया।
(ये 6 शतक टूर्नामेंट के पहले 4 मैचों में लगे हैं)
मैच की बात करें तो इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट 10 तो जेमी स्मिथ 15 रन बनाकर आऊट हो गए। इस दौरान बेन डकेट ने जो रूट के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। जो रूट ने 68 रन बनाए। हैरी ब्रूक जब 3, कप्तान जोस बटलर 23 रन बनाकर आऊट हुए तो डकेट ने एक छोर संभालकर 143 गेंदों पर 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से 165 रन बनाए और टीम स्कोर 351 तक पहुंचा दिया। इस दौरान जोफ्रा आर्चर ने भी 10 गेंदों पर 21 रन बनाए। इंग्लैंड के गेंदबाज बेन द्वारशुइस ने 3 विकेट चटकाए।