IND vs ENG, T20 World Cup Semi Final : संजू सैमसन ने लगाया अर्धशतक, भारत 92/1

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 07:38 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत एक विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप साबित हुए और मात्र 9 रन ही बना पाए। 

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम बॉलिंग करेंगे। अच्छा विकेट लग रहा है, उम्मीद है कि हम बॉल से अच्छी शुरुआत कर पाएंगे। ज़ाहिर है, उन्हें इस ग्राउंड पर हमसे ज़्यादा एक्सपीरियंस है। T20 क्रिकेट बहुत चंचल गेम है, आपको कभी नहीं पता होता कि क्या होने वाला है। उम्मीद है कि हम उन्हें (भीड़ को) शांत रख पाएंगे। ओवरटन रेहान की जगह आए हैं।'

सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'हम पहले बैटिंग करने की सोच रहे थे। सेमीफ़ाइनल, बड़ा गेम, और हवा भी चल रही है। मुझे नहीं लगता कि ज़्यादा ओस होगी। अच्छी लग रही है (पिच)। सबसे अच्छी। सभी क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को क्रेडिट। वही टीम।' 

प्लेइंग XI 

भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News