ENG vs PAK, T20 World Cup : पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 06:37 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 45वां मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश में धुल जाने की वजह से पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने प्लेइंग XI में एक बदलाव करते हुए फहीम की जगह शाहीन अफरीदी को मौका दिया है।
प्लेइंग XI
इंग्लैंड : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
पाकिस्तान : साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक

