भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इन 16 खिलाड़ियों को मिला मौका

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 06:23 PM (IST)

लंदन : इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए शुक्रवार को 16 सदस्यीय टीम में नवोदित हरफनमौला जेम्स कोल्स और तेज गेंदबाज जोश टंग को शामिल किया है। 

भारत और इंग्लैंड के बीच फिलहाल पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जा रही है। इसके बाद दोनों टीमें 14, 16 और 19 जुलाई को क्रमशः बर्मिंघम, कार्डिफ और लॉर्ड्स में तीन वनडे मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड ने मजबूत भारतीय टीम को चुनौती देने के लिए तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और साकिब महमूद को भी टीम में जगह दी है। 

भारतीय टीम में रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है जबकि विराट कोहली की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी टीम में शामिल हैं। वह नवंबर 2025 के बाद पहली बार वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। 

इंग्लैंड की टीम :

हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जो रूट, बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद और जोश टंग। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News