धोनी की एक झलक पाने के लिए 1436 किमी चलकर रांची पहुंचा जबरा फैन

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 11:58 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अलग ही फैन फॉलोइंग है, जहां प्रशंसक अपने हीरो की एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। हाल ही में धोनी का एक फैन उनकी एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए 1436 किलोमीटर चलकर रांची पहुंचा। धोनी और उनके लिए फैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

हरियाणा के अजय अजय नाम के एक प्रशंसक ने रांची पहुंचने और अपने हीरो धोनी की एक झलक पाने के लिए 1436 किलोमीटर की दूरी तय की। अजय तीन महीने में बार धोनी से मिलने के लिए पैदल चलकर रांची पहुंचे। इससे पहले वह 16 दिन में रांची पहुंचे थे जबकि इस बार उन्हें 18 दिन का समय लगा। माही भी अपने इस जबरा फैन से मिलने से नहीं चुके। 

धोनी ने अजय को अपने फार्महाउस के अंदर आमंत्रित किया और उन्हें ऑटोग्राफ दिया। इसी के साथ ही धोनी ने अजय के ठहरने के लिए अपने फार्महाउस के अंदर ही व्यवस्था की थी। सीएसके के कप्तान ने सुनिश्चित किया कि उनका प्रशंसक उनके घर तक अच्छी तरह पहुंचे और अजय के लिए हरियाणा के फ्लाइट टिकट की व्यवस्था भी की। 

धोनी के मिलने के दौरान अजय की उनसे बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अपने गृहस्थल के लिए खेल रहे हैं और एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने नायक का आशीर्वाद लेने के बाद एक बार फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करना चाहेंगे। पूर्व कप्तान ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके साथ एक सेल्फी क्लिक की जो पहले से ही इंटरनेट पर छाई हुई है। 

अजय ने अपनी कक्षा 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और अपने शहर में नाई का काम करता है लेकिन भविष्य में एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। पेशेवर मोर्चे पर धोनी की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2021 के दौरान अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी सीएसके को चौथे खिताब दिलाया और उनकी सामरिक प्रतिभा की दुनिया भर में सराहना हुई। बाद में, उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2021 में उनके कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया के साथ मेंटर के रूप में देखा गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News