इस न्यूजीलैंड खिलाड़ी पर बड़ा एक्शन, ड्रग टेस्ट में फेल होने पर 2 साल का बैन

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 11:57 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व न्यूजीलैंड ऑलराउंडर Doug Bracewell को ड्रग टेस्ट में फेल होने के बाद बड़ा झटका लगा है। सितंबर 2025 में काउंटी मैच के दौरान उनका सैंपल पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद अब उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मैच के दौरान किया था प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन

ब्रैसवेल ने Essex के लिए County Championship 2025 में समरसेट के खिलाफ मुकाबले के दौरान कोकीन का सेवन किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मैच के पहले दिन के बाद और दूसरे दिन के खेल से कुछ घंटे पहले यह प्रतिबंधित पदार्थ लिया।

इस मैच में उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट लिए, हालांकि बल्लेबाजी में खाता नहीं खोल सके। दूसरी पारी में भी उन्होंने एक विकेट लिया और उनकी टीम ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।

रिटायरमेंट से पहले सामने आया मामला

35 वर्षीय खिलाड़ी को ड्रग टेस्ट में फेल होने की जानकारी दे दी गई थी। इसके कुछ महीनों बाद, दिसंबर 2025 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

दो साल का बैन

क्रिकेट रेगुलेटर ने ब्रैसवेल पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है, जो 24 नवंबर 2025 से लागू माना जाएगा। यह बैन 23 नवंबर 2027 तक जारी रहेगा, जिससे वह इस दौरान किसी भी आधिकारिक क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

एसेक्स ने जारी किया आधिकारिक बयान

एसेक्स क्लब ने अपने बयान में कहा कि ब्रैसवेल ड्रग टेस्ट में फेल पाए गए थे और क्लब इस फैसले का समर्थन करता है।
साथ ही क्लब ने यह भी कहा कि वे खिलाड़ी के इस व्यवहार का समर्थन नहीं करते, लेकिन उनकी पुनर्वास प्रक्रिया में मदद करेंगे।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं ब्रैसवेल

यह पहली बार नहीं है जब ब्रैसवेल विवादों में आए हैं।

2004 में भी कोकीन सेवन के मामले में एक महीने का बैन झेल चुके हैं।
2017 में ड्रिंक एंड ड्राइव केस में 100 घंटे की सामुदायिक सेवा की सजा मिली थी।
2012 में बार में झगड़े के कारण एक मैच का बैन लगाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News