पूर्व ओलिम्पियन राजिंदर जूनियर बोले- मजबूत पैनल्टी कॉर्नर ही दिलाएगा मैडल

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 10:07 PM (IST)

जालन्धर : भारतीय हॉकी टीम में 10 से ज्यादा प्लेयर पंजाब से हैं। पंजाब हॉकी के कोच राजिंदर जूनियर का कहना है कि टोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय हॉकी को अभी असल चुनौती मिलना बाकी है। लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाफ दिखाया। उन्होंने काफी विश्वास जगा दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में टीम की कई कमजोरियां सामने आई थीं। टीम संयोजन सही न चुनना, पोजीशनिंग अच्छी न होना आपको कभी जीत नहीं देकर जाती। लेकिन टीम ने तेजी से इन कमियों को दूर कर दिया। 

Former Olympian Rajinder Jr, Rajinder singh junior, भारतीय हॉकी टीम, Hockey news in hindi, राजिंदर जूनियर, sports news, Penalty corner, Tokyo olympics, Tokyo 2020

राजिंदर जूनियर ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत पैनल्टी कॉर्नर है। यही जीत का आधार बनेगी। वैसे भी जिस टीम का डिफैंस मजबूत होता है उसके हारने की संभावना कम होती है। ओलिम्पिक में हमेशा से पैनल्टी कॉर्नर का महत्व रहा है। टीम इंडिया की कमजोरी अभी तक डिफैंस में दिखी है। भारत अगर सफल होता है तो इसमें बड़ी भूमिका हमारे गोलकीपर की होगी। श्रीजेश का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। लेकिन जिस तरह तरह से स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाफ उन्होंने शॉट रोके। उन्होंने दिखा दिया कि जोश के साथ अनुभव कैसे टीम को संतुलित बनाता है।

भारतीय हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना शुभ संकेत : परगट

Former Olympian Rajinder Jr, Rajinder singh junior, भारतीय हॉकी टीम, Hockey news in hindi, राजिंदर जूनियर, sports news, Penalty corner, Tokyo olympics, Tokyo 2020
भारतीय हॉकी टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर हॉक पंजाब के सैक्रेटरी परगट सिंह और ज्वाइंट सैक्रेटरी सुरिंदर सिंह भापा ने कहा कि टीम जिस तरह से खेल रही है जो यह भारतीय फैंस के लिए मैडल आने का शुभ संकेत दे रही है। परगट सिंह ने कहा कि हॉकी टीम ने काफी विश्वास दिखाया है। टीम मैडल की ओर तेजी से बढ़ रही है। हमारा डिफैंस अच्छा काम कर रहा है। पैनल्टी कॉर्नर का यकीनी फायदा उठाकर हम आगे बढ़ सकते हैं। 

सोसायटी के ज्वाइंट सैक्रेटी सुरिंदर भापा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि टीम इंडिया सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। सुरजीत हॉकी सोसायटी के कोच अवतार सिंह टीम इंडिया के कई प्लेयरों को सालों तक कोचिंग देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाऊन का भारतीय टीम को बड़ा फायदा मिला है। टीम काफी समय इक_ा रहीं। इससे उन्हें विरोधी टीम की कमजोरियों पर काम करने का वक्त मिला। साथ ही साथ एक-दूसरे को जानने का मौका मिला। इससे वह भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के नजदीक आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News