गगनजीत भुल्लर और शर्मा ने कीनिया टूर्नामेंट में कट में प्रवेश किया

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 05:32 PM (IST)

नैरोबी : भारत के गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा ने कीनिया सावान्नाह क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के कट में प्रवेश कर लिया है। वहीं छह बर्डी लगाने के बावजूद एसएसपी चौरसिया कट में जगह बनाने से चूक गए। कतर मास्टर्स में दूसरे स्थान पर रहे भुल्लर ने चार बर्डी और एक ईगल लगाते हुए पांच अंडर जबकि शर्मा ने छह अंडर स्कोर किया। शर्मा ने छह बर्डी लगाए और दो बोगी, एक डबल बोगी किए। दक्षिण अफ्रीका के डेनियल वान टोंडेर ने एक स्ट्रोक की एकल बढ़त बना ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News