पृथ्वी शॉ के साथ लड़की ने की सारी हदें पार, मांगे 50 हजार, वीडियो आया सामने
punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 06:04 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शाॅ के साथ कुछ फैंस लड़ाई करते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की को भी शॉ के साथ सारी हदें पार करते हुए देखा जा सकता है। यह सारी घटना मुंबई के सहारा स्टार होटल के पास हुई थी। पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट में गए थे।
मांगे 50 हजार
शॉ यहां अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए आए थे। इस दौरान क्रिकेटर का एक फैन और एक फीमेल फैन उनके टेबल के पास आ गए। फीमेल फैन क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने लगी। कुछ फोटो और वीडियो लेने के बाद भी जब उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया तो क्रिकेटर ने उन्हें रोका। दोनों फैंस तब भी नहीं मान रहे थे, इसके बाद शॉ ने रेस्टोरेंट के मालिक को फोन करके उन्हें हटाने के लिए कहा। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने फैंस को वहां से हटा दिया, लेकिन इससे गुस्साए दोनों फैंस रेस्टोरेंट के बाहर रूक गए।
दोनों फैंस ने 6 अन्य लोगों को भी अपने साथ जोड़ा, जिसके बाद जब शाॅ बाहर आए तो मामला बढ़ गया। इस दाैरान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथापाई साफ तौर पर देखी जा सकती है। पृथ्वी शॉ और लड़की के बीच हाथापाई हुई। क्रिकेटर की कार पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। फैंस ने क्रिकेटर की कार की विंडशिल्ड तोड़ दी और 50 हजार रुपए की डिमांड करने लगे।
Hustle video of #Cricketer #Prithvishaw & #influencer #Sapnagill outside Barrel mansion club in vile parle east #Mumbai, it is said that related to click photo with cricketer later whole fight started. @PrithviShaw @MumbaiPolice @DevenBhartiIPS @CPMumbaiPolice @BCCI pic.twitter.com/6LIpiWGkKg
— Mohsin shaikh 🇮🇳 (@mohsinofficail) February 16, 2023
पृथ्वी शॉ ने ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें से 2 नामजद और 6 अज्ञात हैं। मुंबई पुलिस ने बयान दिया कि पृथ्वी शॉ पर हमले के मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। शिकायत में जिन लोगों का नाम है, जिनमें से दो की पहचान शोभित ठाकुर और सना ऊर्फ सपना गिल के रूप में हुई है। सपना एक इंस्टाग्राम माॅडल है। दोनों ने आरोपों को खारिज किया है और पृथ्वी शॉ पर पहले हमला करने का आरोप लगाया।