147.7 kmph की रफ्तार से जोफ्रा आर्चर ने चलाया तूफान, शुभमन की विकेट उड़ी
punjabkesari.in Wednesday, Apr 09, 2025 - 10:33 PM (IST)

खेल डैस्क : अहमदाबाद के अपने फेवरेट मैदान पर आईपीएल 2025 के तहत शुभमन गिल की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पारी महज 2 रन पर ही सिमट गई। साईं सुदर्शन के साथ ओपनिंग पर आए शुभमन जोफ्रा आर्चर की पेस के आगे टिक ही नहीं पाए। पारी का जब तीसरा ओवर चल रहा था तो जोफ्रा आर्चर की 147.7 kmph की रफ्तार से आई गेंद उनकी विकेट ले उड़ी। शुभमन इसे देखते ही रह गए। उनके चेहरे पर विकेट गंवाने की निराशा साफ झलक रही थी। ऐसा पहली बार है जब शुभमन पांच से कम रन पर आईपीएल में बोल्ड हुए हों।
UNPLAYABLE! 🥵#JofraArcher is breathing fire with the new ball as #ShubmanGill falls prey to a peach of a delivery 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 9, 2025
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/Bu2uqHSFdi #IPLonJioStar 👉 #GTvRR | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/TH9VDBFK80
आर्चर के सामने टिक नहीं पा रहे शुभमन
आंकड़े देखें जाए तो पता चलता है कि शुभमन जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे नतमस्तक होते नजर आए हैं। शुभमन ने आईपीएल में 5 बार जोफ्रा का सामना किया है। इस दौरान उनकी 15 गेंदों पर 10 रन बनाकर 3 बार अपनी विकेट गंवाई है। यानी जोफ्रा के आगे उनकी औसत महज 3 की है जबकि स्ट्राइक रेट 66.6 है।
फैंस ने खूब चलाए मीम्स
Jofra Archer #GTvsRR pic.twitter.com/SU5DaNoN6Q
— Pawan Gurjar (@Pawangurjar_inc) April 9, 2025
This Princess Gill can't even handle Jofra Archer in T20s. #GTvsRR pic.twitter.com/0eeeypOxaW
— Homie (@homelander_yyy) April 9, 2025