टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए भारतीय तेज गेंदबाज, सर्जरी के बाद दिया मेडिकल अपडेट

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 01:31 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हर्षित राणा ने घुटने की सफल सर्जरी करवाई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद राणा ने अस्पताल से अपनी तस्वीर साझा करते हुए फैंस को हेल्थ अपडेट दिया।

सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सर्जरी के बाद हर्षित राणा ने सोशल मीडिया पर मुस्कुराते हुए थम्स-अप की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, 'सर्जरी सफल रही, अब पूरा फोकस रिकवरी पर है और जल्द मैदान पर लौटने की तैयारी है।' हालांकि, उनकी वापसी की टाइमलाइन अभी तय नहीं की गई है।

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, भारत को बड़ा झटका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले चोटिल होने के कारण हर्षित राणा को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। वह शानदार फॉर्म में थे और टीम मैनेजमेंट उन्हें एक फ्यूचर ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी के रूप में देख रहा था।

मोहम्मद सिराज को मिला मौका, पहले ही मैच में असर

हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में शामिल किया गया। भारत के ओपनिंग मैच में, जहां जसप्रीत बुमराह अस्वस्थ थे, सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला।

USA के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

नई गेंद से 2 विकेट,एंड्रीज गाउस और साई तेजा मुक्कामल्ला को आउट किया,बाद में शुभम रंजन को भी पवेलियन भेजा, 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट, भारत ने यह मैच 29 रन से जीत लिया।

हर्षित राणा की वापसी कब होगी?

अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि हर्षित राणा कब मैदान पर वापसी करेंगे। उन्हें जल्द ही बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन शुरू करना होगा।

IPL 2026 से पहले फिट होने की चुनौती

हर्षित राणा की फ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) उम्मीद कर रही है कि उन्हें Return To Play (RTP) की हरी झंडी समय पर मिल जाए। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होनी है और राणा के पास पूरी तरह फिट होने के लिए सीमित समय है।

ODI वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं में अहम खिलाड़ी

हर्षित राणा भारत की ODI वर्ल्ड कप 2027 योजनाओं का भी अहम हिस्सा हैं। IPL 2026 के बाद भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां 5 टी20 मैच, 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।

नंबर-8 स्लॉट के मजबूत दावेदार

24 वर्षीय हर्षित राणा ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला ODI अर्धशतक लगाया था। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वह नंबर-8 पोजिशन को स्थायी बनाकर टीम की बल्लेबाजी गहराई को मजबूत करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News