हरियाणा और झारखंड में होगा खिताबी मुकाबला

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 09:01 PM (IST)

भोपालः हरियाणा और झारखंड के बीच आठवीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप (ए डिवीकान) का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैचों में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 5-0 से और झारखंड ने गंगपुर-ओडि़शा को 2-0 से हराया। फाइनल और तीसरे स्थान के मैच शनिवार को खेले जाएंगे।  

हरियाणा ने सेमीफाइनल में पहले हाफ में ही चार गोल दाग कर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी। विजेता टीम के लिए दीपिका ने तीसरे, अमरिंदर कौर ने नौवें, रीत ने पेनल्टी कार्नर पर पांच मिनट के अंतराल में दो गोल और कप्तान नवनीत कौर ने 43वें मिनट में गोल कर हरियाणा को फाइनल में पहुंचा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड के लिए सलीमा टेटे ने 17वें मिनट में खाता खोला जबकि दूसरा गोल पिंकी एक्का ने 60वें मिनट में किया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News