हिमाचल के CM का ऐलान, रेणुका सिंह को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की

punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 06:02 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला विश्व कप टीम की सदस्य तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर के लिए सोमवार को एक करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की। 

रेणुका शिमला जिले के रोहड़ू की रहने वाली हैं। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारे देश की बेटियों ने विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है।' मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम और उसकी कप्तान को बधाई दी। भारत ने रविवार को नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर टूर्नामेंट जीता था। बाद में मुख्यमंत्री ने रेणुका को फोन करके भी बधाई दी। 

उन्होंने उनकी गेंदबाजी की तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपने प्रयास से विरोधियों पर दबाव बनाए रखा। सुक्खू ने रेणुका से कहा, ‘मैंने फाइनल मैच देखा और आपने अच्छा प्रदर्शन किया और पूरे राज्य को आप पर गर्व है।' मुख्यमंत्री ने उन्हें नौकरी देने का भी आश्वासन दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News