पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज की घोषणा की, देखें शेड्यूल

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 05:16 PM (IST)

कराची : पाकिस्तान इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। सीरीज के मैच रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहला एकदिवसीय खेलने से पहले 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेगा। इसके बाद सीरीज दो जून और दो जून को दूसरे और तीसरे वनडे के लिए गद्दाफी स्टेडियम में पहुंचेगी। 

यह दौरा मार्च-अप्रैल 2022 में उनके दौरे के बाद से पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया की पहली द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज है, जिसमें एशियाई टीम ने 2-1 से जीत हासिल की थी। आईसीसी के अनुसार  इस साल की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसमें मेज़बान टीम ने लाहौर में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। 

अगले साल आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप होने वाला है, इसलिए यह सीरीज दोनों टीमों को 50 ओवर के प्रारुप में कॉम्बिनेशन और मोमेंटम बनाने का एक और मौका देती है। इन मैचों के बाद, ऑस्ट्रेलिया छह व्हाइट-बॉल मैचों के साथ बंगलादेश में वापसी करेगा। इस दौरे में नौ जून से ढाका में तीन एकदिवसीय और 17 जून से चटगांव में तीन टी-20 शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News