हिताशी बख्शी सात अंडर 65 का स्कोर बनाकर बढ़त पर

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 06:54 PM (IST)

गुरुग्राम : हिताशी बख्शी ने सात अंडर 65 का स्कोर बनाकर हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण के दूसरे दौर के बाद यहां एक शॉट की बढ़त हासिल कर ली। इस सत्र में एक जीत दर्ज करने वाली बख्शी ने गौरिका बिश्नाई के पहले दौर के सात अंडर 65 के स्कोर की बराबरी की। बिश्नोई दूसरे दौर में 71 का स्कोर ही बना पाई जिससे वह दूसरे स्थान पर खिसक गई। दो दौर के बाद बख्शी नौ अंडर 135 के कुल स्कोर के साथ पहले जबकि बिश्नोई आठ अंडर 134 के साथ दूसरे स्थान पर है।


बेंगलुरू की गोल्फर दुर्गा नितूर तीसरे स्थान पर हैं। उनका कुल स्कोर चार अंडर 140 है। नेहा त्रिपाठी (72), प्रणवी उर्स (73) और जाह्नवी बख्शी (74) सभी दो अंडर 142 के स्कोर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। हीना कांग (69) और नयनिका सांगा (74) का कुल स्कोर एक अंडर 143 है और वे संयुक्त छठे स्थान पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News