हॉकी इंडिया ने पूर्व खिलाड़ी फर्नाडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया

punjabkesari.in Monday, May 10, 2021 - 03:09 PM (IST)

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने सोमवार को पूर्व खिलाड़ी जार्ज फर्नाडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया जिनका कोविड-19 के कारण रविवार को बेंगलुरू में निधन हो गया था। फर्नाडिस 67 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 से जूझ रहे थे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा कि हॉकी इंडिया में हम सभी जूनियर स्तर पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले जार्ज फर्नाडिस के असामयिक निधन से बेहद दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि हम दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। पूर्व सीमा शुल्क आयुक्त (कर्नाटक) फर्नाडिस ने एक स्ट्राइकर के रूप में 1975 में भारतीय जूनियर टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह 1975-76 में कर्नाटक की तरफ से जूनियर स्तर पर खेले थे। इससे पहले शनिवार को भारत के दो मशहूर हॉकी खिलाड़ियों रविंदर पाल सिंह और एम के कौशिक का कोविड-19 के कारण निधन हो गया था। ये दोनों मास्को ओलंपिक 1980 की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News