हॉकी रैंकिंग : भारतीय पुरूष तीसरे, महिलाएं सातवें स्थान पर
punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2023 - 03:47 PM (IST)

लुसाने (स्विटजरलैंड) : भारतीय पुरूष हॉकी टीम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की ताजा रेंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। भारत (2771) मई 2022 में शीर्ष तीन से बाहर हो गया था। भारत की रैंकिंग में सुधार पिछले महीने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत मिलने से हुआ है। भारत ने सात में से छह मैच जीते और एक ड्रॉ रहा।
यूरो हॉकी फाइनल में नीदरलैंड से हारी इंग्लैंट टीम शीर्ष तीन से बाहर हो गई। नीदरलैंड (3113) शीर्ष पर है जबकि बेल्जियम (2989) दूसरे स्थान पर है। जर्मनी पांचवें और आस्ट्रेलिया छठे स्थान पर है जबकि उनके बाद अर्जेंटीना और स्पेन हैं।
महिला रैंकिंग में नीदरलैंड शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है। बेल्जियम चौथे और जर्मनी पांचवें स्थान पर है। भारत एक पायदान चढकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। स्पेन आठवें, न्यूजीलैंड नौवे और जापान दसवें स्थान पर है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

Recommended News

2 दिन तक शिमला मेंरु कने के बाद राहुल गांधी वापस लौटे

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या

नहीं थम रहे मासूमों से दुष्कर्म के मामले: मंदसौर में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी, 27 साल के युवक ने बनाया हवस का शिकार

एक साल में सिर्फ 752 इलेक्ट्रिक कारें व 1807 दोपहिया वाहन हुए रजिस्टर्ड