पूर्व क्रिकेटर ने धोनी पर लगाए गंभीर आरोप, खिलाड़ियों के साथ करते थे ''घटिया'' व्यवहार

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 12:28 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज एमएस धोनी के वायरल हुक्का विवाद में कूद पड़े हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गज कपिल देव और बिशन सिंह बेदी का भी नाम लिया और तीनों पर खिलाड़ियों के साथ 'घटिया' व्यवहार का आरोप लगाया। 

कैसे शुरू हुआ विवाद 

यह विवाद इरफान पठान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल होने के बाद शुरू हुआ जिसमें पठान ने भारतीय टीम से अचानक बाहर होने की बात करते हुए धोनी पर कटाक्ष किया। इसके बाद उन्होंने हुक्का का जिक्र किया, जिसके बाद फैंस ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह के साथ धोनी की पुरानी तस्वीर, हुक्का पीते हुए वीडियो और पिछले इंटरव्यू शेयर करने शुरू कर दिए। 

योगराज ने धोनी सहित बिशन सिंह और कपिल को भी घसीटा 

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत के दौरान योगराज ने दावा किया कि न सिर्फ पठान बल्कि उनके दूसरे साथियों गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया गया। योगराज ने कहा, 'यह सिर्फ इरफान पठान की बात नहीं है। आप गौतम गंभीर को इस बारे में बोलते हुए देख सकते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने भी खुलकर इस बारे में कहा। हरभजन सिंह ने बताया कि कैसे उन्हें टीम से मक्खी की तरह बाहर कर दिया गया। आपको एक जूरी बनानी चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। धोनी जवाब नहीं देना चाहते। जो जवाब नहीं देना चाहता, उसका अंतःकरण ग्लानि से ग्रस्त है।' 

उन्होंने आगे कहा, 'मैं बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, एमएस धोनी के बारे में बात करता हूं। मैं उन लोगों के बारे में बात कर सकता हूं जिनके साथ मैं रहा हूं। उन्होंने लोगों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है। जो गलत है वो गलत है। दो गलत मिलकर एक सही नहीं हो सकते। मैं खुले तौर पर कहता हूं कि हमारे क्रिकेटरों और टीम को हमारे कप्तान ने बर्बाद कर दिया।' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News