इसे बयां करने के लिए शब्द भी नहीं हैं, बस खुशी है कि हम जीत गए : रिकेल्टन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 07:23 PM (IST)

अहमदाबाद : दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन को दो सुपर ओवर के बाद अफगानिस्तान पर रोमांचक टी20 विश्व कप मैच में मिली जीत को बयां के लिये शब्द नहीं मिल रहे थे और उन्होंने कहा कि आखिर में जीत हासिल करके खुश हैं। दक्षिण अफ्रीका एक यादगार मैच में दो उतार-चढ़ाव वाले सुपर ओवर के बाद अफगानिस्तान को हराने में कामयाब रहा। 

रिकेल्टन (28 गेंद में 61 रन) और क्विंटन डिकॉक (41 गेंद में 59 रन) ने अर्धशतक बनाने के साथ शानदार शतकीय साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी मैच में छह विकेट पर 187 रन बनाने में कामयाब रहा। अफगानिस्तान ने इस स्कोर की बराबरी की। फिर पहले सुपर में भी बराबर रही लेकिन दूसरे ओवर में दक्षिण अफ्रीका जीत गया। 

रिकेल्टन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'पहला ख्याल आता है कि क्रिकेट खराब खेल है। निश्चित रूप से यह एक रोमांचक मैच था। मेरे पास इसे बताने के लिए ज्यादा शब्द नहीं हैं। आखिर में हम जीत गए, इससे बहुत खुश हूं।' उनतीस साल इस खिलाड़ी ने कहा, 'हम सब चिंतित थे और जीत की उम्मीद में थे। यह एक रोमांचक मैच था। हमने भावनाओं पर काबू पा लिया। पर यह बहुत मुश्किल था।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News