IND vs AUS : भारत के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, 2023 के बाद पावरप्ले में बनाए सबसे कम रन
punjabkesari.in Sunday, Oct 19, 2025 - 12:01 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में पहले वनडे के दौरान भारतीय टीम मुश्किल में नजर आई। विराट कोहली (0) और रोहित शर्मा (8) की वनडे में कई महीनों बाद वापसी फ्लॉप रही जबकि अन्य ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल भी मात्र 10 रन ही बना सके। इससे भारत ने वर्षा प्रभावित मैच में पावरप्ले के दौरान 27/3 का स्कोर बनाया जो 2023 के बाद भारत के पावरप्ले में सबसे कम स्कोर में से एक है।
भारत ने इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में चेन्नई में पावरप्ले के दौरान 27/3 का स्कोर बनाया था। इसके अलावा 2023 में ही इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में 35/2 का स्कोर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वानखेड़े में 2023 में 39/3 का स्कोर और न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में 2025 में पावरप्ले के दौरान 37/3 का स्कोर बनाया था।
2023 के बाद से भारत का सबसे कम पावरप्ले स्कोर
27/3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 2023
27/3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ 2025 *
35/2 बनाम इंग्लैंड, लखनऊ 2023
37/3 बनाम न्यूज़ीलैंड, दुबई 2025
39/3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, वानखेड़े 2023
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश शुरू होने से पहले 11.5 ओवर में 37/3 का स्कोर बनाया। तीन बड़े खिलाड़ियों के विकेट गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल खेल रहे थे।
प्लेइंग 11
भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।