IND vs BAN 2nd Test : टीम इंडिया ने उड़ाए एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के, लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 07:01 PM (IST)

खेल डैस्क : कानपुर टेस्ट के दौरान टीम इंडिया (Team India) ने एक बार फिर दर्शकों को टी20 क्रिकेट के दर्शन करवा दिए। बांग्लादेश को पहली पारी में 233 रन पर रोकने के बाद भारतीय टीम ने 33.4 ओवर में ही 9 विकेट पर 285 रन ठोक दिए। भारत को यहां तक पहुंचाने में जयसवाल (72) और केएल राहुल (68) का बड़ा योगदान रहा। टीम इंडिया ने इस पारी के दौरान 11 छक्के उड़ाए। इसी के साथ भारत टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाली टीम बन गई है। देखें रिकॉर्ड- 

 

एक साल में सबसे ज्यादा छक्के (टेस्ट)
96 - भारत, साल 2024
89 - इंग्लैंड, साल 2022
87 - भारत, साल 2021 
81 - न्यूजीलैंड, साल 2014
71 - न्यूजीलैंड, साल 2013
70 - ऑस्ट्रेलिया, साल 2005
70 - भारत, साल 2016
70 - भारत, साल 2019

 

 

साल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले बल्लेबाज (टेस्ट)
28 छक्के : यशस्वी जायसवाल, भारत
19 छक्के : कामिंदु मेंडिस, श्रीलंका
16 छक्के : शुभमन गिल, भारत
10 छक्के : ग्लेन फिलिप्स, न्यूजीलैंड
10 छक्के : रोहित शर्मा, भारत


 

भारत में एक दिन के खेल में सर्वाधिक रन
470 भारत बनाम श्रीलंका, ब्रेबॉर्न 2009 (दिन 2)
437 भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर 2024 (चौथा दिन)
418 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2013 (तीसरा दिन)
417 भारत बनाम श्रीलंका, कानपुर 2009 (पहला दिन)
407 भारत बनाम बांग्लादेश, इंदौर 2019 (दूसरा दिन)

 

 

ऐसे चल रहा मुकाबला
बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए तीन विकेट पर 107 रन ही बनाए थे कि बारिश के कारण अढ़ाई दिन खेल नहीं हो सका। चौथे दिन बांग्लादेश जब खेलने उतरी तो उन्हें मोमिनुल हक का सहयोग मिला। मोमिनुल ने शतक लगाकर अपनी टीम को 233 रन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शादमान ने 24, शान्तो ने 31 रन बनाए। भारत के लिए बुमराह ने 3 विकेट लिए। टीम इंडिया ने पहली पारी में तेज शुरूआत की। जायसवाल ने 51 गेंदों पर 72, रोहित ने 11 गेंदों पर 23, शुभमन ने 39, कोहली ने 35 गेंदों पर 49, केएल राहुल ने 43 गेंदों पर 68 रन बनाकर स्कोर 285 तक पहुंचा दिया। दूसरी पारी में खेलने उतरी बांग्लादेश ने स्टंप तक 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। अश्विन ने दोनों विकेट चटकाए हैं।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश :
शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।
भारत : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News