IND vs ENG : रोहित शर्मा हुए क्रिस गेल से आगे, अब सामने है अफरीदी का यह गजब रिकॉर्ड
punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2025 - 06:59 PM (IST)
खेल डैस्क : भारतीय सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने कटक के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में छक्के लगाने के मामले में विंडीज दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। गेल के नाम वनडे फार्मेट में 331 छक्के हैं। अब रोहित के सामने सिर्फ शाहिद अफरीदी की चुनौती है। उम्मीद है कि वह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। रोहित ने यह रिकॉर्ड तब बनाया जब इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए भारतीय टीम को 305 रन की चुनौती दी। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम को रोहित ने तेजतर्रार शुरूआत दी। रोहित जो पिछले मुकाबले में 2 ही रन बना पाए थे, ने इस बार तेजतर्रार पारी खेली।
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के
351 शाहिद अफरीदी
332 रोहित शर्मा
331 क्रिस गेल
270 सनथ जयसूर्या
229 महेंद्र सिंह धोनी
220 इयोन मोर्गन
The flick first and then the loft! 🤩
— BCCI (@BCCI) February 9, 2025
Captain Rohit Sharma gets going in Cuttack in style! 💥
Follow The Match ▶️ https://t.co/NReW1eEQtF#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/uC6uYhRXZ4
रोहित शर्मा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20ई) में 600 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। 5 जून 2024 को आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के दौरान रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। टी20 इंटरनेशनल में अभी भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। वह टी20 इंटरनेशनल में अब तक 159 मैचों में 205 छक्के लगा चुके हैं। वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। 2023 में उन्होंने 50 वनडे छक्के लगाए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित ने साल 2013 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वनडे पारी में 16 छक्के लगाए थे, जो उस समय विश्व रिकॉर्ड था। इस रिकॉर्ड को बाद में इयोन मोर्गन ने तोड़ा, जिन्होंने साल 2019 में एक पारी में 17 छक्के लगाए थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड : फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद