IND vs NZ : ये क्या ! टॉस हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वो भी रोहित शर्मा के नाम
punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 03:44 PM (IST)

खेल डैस्क : रोहित शर्मा बतौर कप्तान जब अपना चौथा फाइनल खेलने के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के निर्णायक मुकाबले में उतरे तो एक बार फिर से टॉस ने उनका साथ नहीं दिया। बिना कोई मैच गंवाए खिताबी मुकाबले में पहुंची टीम इंडिया फाइनल में एक बार फिर से टॉस हार गई। यह रोहित की बतौर लगातार 12वें मैच में टॉस हार थी। अब उनके नाम पर लगातार टॉस हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित भी इससे हैरान दिखे। फाइनल से पहले जब न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर के साथ सिक्का उछाला गया तो भारतीय कप्तान हैरान हो गए।
Captain Rohit Sharma reaction after loss another toss.😭😂 #INDvsNZ
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 9, 2025
Rohit be like : "ab me kya Karu isme"😂👌 pic.twitter.com/OSBcf194oP
रोहित शर्मा ने अब कप्तान के तौर पर लगातार 12 बार टॉस हारने के ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, एक ऐसा कारनामा जिसे शायद कोई हासिल नहीं करना चाहेगा। यह सब नवंबर 2023 की उस शाम से शुरू हुआ, जब भारत अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल का टॉस हार गया था। उसके बाद दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका दौरा, अगस्त 2024 में श्रीलंका से मुकाबले और फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारत टॉस नहीं जीत पाया। बहरहाल, टॉस हारने के बाद रोहित शर्मा की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी खूब हुई।
#INDvsNZ
— Prof cheems ॐ (@Prof_Cheems) March 9, 2025
Rohit Sharma After Lossing Toss 15th Time Continuously 😭💔 pic.twitter.com/1vya4pLJ2W
Rohit Sharma luck during toss😭#indvsnzfinal #INDvsNZ pic.twitter.com/vvJfhxd3ct
— 𝗗𝗥𝗔𝗚𝗢𝗡 🐉 (@NtrneelMode) March 9, 2025
Rohit Sharma at 2 AM watching how to win a Toss in Champions Trophy Final 🤣🤣 pic.twitter.com/WVqCeys8Lo
— Homie (@homelander_yyy) March 7, 2025
Rohit Sharma (India) After lost their 15th consecutive toss in ODI cricket. #INDvsNZ #ChampionsTrophyFinal pic.twitter.com/5kJGVvFUWr
— Suresh Parmar® (@iamSureshParmar) March 9, 2025
Rohit Sharma after every toss #indvsnzfinal pic.twitter.com/OmyCRFZRGt
— Sajcasm (@sajcasm_) March 9, 2025
#INDvsNZ
— 𝕯𝖆𝖗𝖊𝖓 (@darenface) March 9, 2025
Rohit Sharma when the topic is winning toss and " Pagal hathi ka utpaat " pic.twitter.com/axpYo9kwUc
Rohit Sharma after every toss 🤣 pic.twitter.com/GHpcchQQEN
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) March 9, 2025
Rohit sharma during Toss #INDvsNZ pic.twitter.com/kAKdnI9QgQ
— memes_hallabol (@memes_hallabol) March 9, 2025
वनडे में किसी कप्तान द्वारा लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले खिलाड़ी
12 रोहित शर्मा (नवंबर 2023 - मार्च 2025)
12 ब्रायन लारा (अक्टूबर 1998 - मई 1999)
11 पीटर बोरेन (मार्च 2011 - अगस्त 2013)
वनडे में भारत द्वारा लगातार 15 बार टॉस हारने वाले कप्तान रोहित शर्मा हैं।
हालांकि टॉस हारने के बावजूद रोहित टीम इंडिया को मैच जितवाने से पीछे नहीं हटते। सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज को छोड़ दिया जाए तो भारत ने सभी टीमों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रखते हुए मैच जीते। वैसे भी दुबई के जिस मैदान पर मुकाबला खेला जा रहा है। वहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। यहां बीते एशिया कप में भारत ने बिना कोई मुकाबला गंवाए खिताब जीता था। अब चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भी वह बिना मैच गंवाए पहुंचे हैं।