NZ vs UAE, T20 World Cup : वसीम-शराफू के अर्धशतक, न्यूजीलैंड को मिला 174 रन का लक्ष्य

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 04:43 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : न्यूजीलैंड और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का 11वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। UAE ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू की अर्धशतकीय पारी की बौदलत 6 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया है। वसीम ने 45 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। वहीं अलीशान ने 47 गेंदों पर 55 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने 2 विकेट झटके।

UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले बैटिंग करेंगे क्योंकि पिच अच्छी लग रही है, दोनों इनिंग्स में यही हाल रहेगा। उम्मीद है कि हम बोर्ड पर अच्छा टोटल लगाएंगे। हम दुनिया को यह भी दिखाना चाहते हैं कि हम टी20 कैसे खेलते हैं। यह एक मुश्किल ग्रुप है लेकिन हम उस चैलेंज के लिए तैयार हैं। हम यहां एक अलग माइंडसेट और प्लान के साथ आए हैं, हम एक बार में एक गेम पर ध्यान देंगे। कॉन्फिडेंस अच्छा है, अलग जगह और अलग टूर्नामेंट है, मैं आगे से लीड करने की कोशिश करूंगा।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, 'यह एक अच्छा विकेट लग रहा है, हम बैटिंग के बारे में भी सोच रहे थे। वही टीम, दूसरे दिन जैसा ही मेकअप। यह पहली बार था जब मैंने चेन्नई में किसी विकेट पर घास देखी। मुझे लगता है कि आजकल आपको बहुत सारे वीडियो, बहुत सारा फ्रेंचाइजी क्रिकेट देखना पड़ता है, कल सब कुछ इसी बारे में था। जैसा कि हम जानते हैं, वे एक अच्छी टीम हैं, वे कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर हैं लेकिन टीम सच में अच्छी है और हमारे लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।' 

प्लेइंग 11 

न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी 

यूनाइटेड अरब अमीरात : आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहेब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News