IND vs SL : टीम इंडिया ने सुपर ओवर में श्रीलंका को धोया, सीरीज की क्लीन स्विप

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2024 - 11:54 PM (IST)

पल्लेकेले : टीम इंडिया ने पल्लेकेले के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक तीसरे टी20 मुकाबले को सुपर ओवर में जीत लिया। इसी के साथ भारत ने 3 टी20 मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। इससे पहले खेलते हुए भारतीय टीम धीमी पिच पर डगमगा गई थी। जायसवाल 10, सैमसन 0, रिंकू 1 तो सूर्यकुमार 8 रन पर ही पवेलियन लौट गए। लेकिन रियान पराग और वाशिंगटन सुंदर ने स्कोर बनाकर स्कोर 137 तक पहुंचाया। जवाब में श्रीलंका की शुरूआत जोरदार रही। लेकिन 16वें ओवर के बाद उन्होंने लगातार विकेट गंवाए। लेकिन आखिरी ओवर में श्रीलंका मैच टाई करवाने में सफल रहा। इसके बाद सुपरओवर का रास्ता खुल गया। ऐसा रहा सुपरओवर-

श्रीलंका : 2-2
श्रीलंका की ओर से कुसल परेरा और मेडिस बल्लेबाजी के लिए आए। पहली दो गेंदों पर एक रन वाइड से तो एक मेंडिस के बल्ले से आया। दूसरी गेंद पर परेरा बिश्नोई के हाथों लपके गए। अगली ही गेंद पर निसांका भी रिंकू सिंह के हाथों लपके गए। इस तरह श्रीलंका सुपर ओवर में 2 ही रन बना पाई। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे। 

भारत : 4 (0.1 ओवर)
भारत के सामने मात्र तीन रन का ही लक्ष्य थ। बल्लेबाजी करने के लिए शुभमन के साथ सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए। सूर्यकुमार ने पहली ही गेंद पर ठीकषाना को स्विप से चौका मारकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। 
 

आगे मैच की संक्षिप्त रिपोर्ट पढ़ें:- 


भारत : 137/9 (20 ओवर)
भारतीय टीम महीश तीक्षणा (28 रन पर तीन विकेट) और वानिंदु हसरंगा (29 रन पर दो विकेट) की फिरकी के जादू से बच नहीं पाई और पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 137 रन ही बना पाई। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज और उप कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। उन्होंने रियान पराग (26) के साथ छठे विकेट के लिए 54 रन जोड़कर भारत को खराब शुरुआत से उबारा। अंतिम ओवर में वाशिंगटन सुंदर (25) और रवि बिश्नोई (नाबाद 08) ने 8 विकेट के लिए 32 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। तीक्षणा और हसरंगा के अलावा श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर रहे चामिंदु विक्रमसिंघे (17 रन देकर 1 विकेट), असिथा फर्नांडो (11 रन पर 1 विकेट) और रमेश मेंडिस (26 रन पर 1 विकेट) ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

 

यह भी पढ़ें:- 'खुशी के मारे हार्ट अटैक हो सकता था', Paris Olympics में दूसरे पदक के बाद बोली मनु भाकर की मां


यह भी पढ़ें:-  Paris Olympics : मनु भाकर ने रचा इतिहास, एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी


यह भी पढ़ें:- Paris Olympics : सीन नदी में पानी की गुणवत्ता पर चिंता बरकरार, पुरुष ट्रायथलॉन स्थगित

 

श्रीलंका : 137/8 (20 ओवर)
श्रीलंकाई टीम की शुरूआत शानदार रही। ओपनर पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पहली विकेट के लिए 58 रन जोड़े। निसांका को 26 रन पर रवि बिश्नोई ने पवेलियन की राह दिखाई। तभी कुसल मेंडिस और कुसल परेरा स्कोर को 110 तक ले गए। मेंडिस की विकेट 16वें ओवर में रवि बिश्नोई ने ही निकाली। इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने लगातार विकेट गंवाए। हसरंगा 3, कप्तान असलांका 0 तो रमेश मेंडिस 3 रन बनाकर आऊट हो गए। कुसल परेरा स्कोर को आगे बढ़ाते रहे लेकिन वह भी 19वें ओवर में रिंकू सिंह का शिकार हो गए। आखिरी ओवर में श्रीलंका को 6 रन में 6 रन की ही जरूरत थी। लेकिन पांच ही रन बन पाई। इसके बाद सुपर ओवर का रास्ता खुल गया। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत :
यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।
श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News