IND vs USA, T20 World Cup 2026 : तेज गेंदबाजों का कमाल, भारत ने 13 रन पर उड़ाए अमेरिका के 3 विकेट

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 09:31 PM (IST)

मुंबई : डिफेंडिंग चैंपियन भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप 2026 का तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर अमेरिका को 162 रन का लक्ष्य दिया है। भारत का टॉप आर्डर फेल रहा क्योंकि अभिषेक शर्मा (0) पहली ही गेंद पर आउट हो गए जबकि ईशान किशन और तिलक वर्मा ने क्रमशः 20 और 25 रन बनाए। मध्यक्रम से भी निराशा ही हाथ लगी क्योंकि शिवम दुबे, रिंकू सिंह (6) और हार्दिक पांड्या (5) तीनों ने मिलकर 11 रन बनाए। हालांकि इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने धैर्य रखा और 84 रन की शानदार पारी खेली। सूर्यकुमार ने इस दौरान 49 गेंदों का सामना किया जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। 

अमेरिका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। 

अमेरिका के कप्तान मोनंक पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है, इसलिए हम टारगेट चेज करने की कोशिश करेंगे। वर्ल्ड कप हमारे लिए सबसे बड़े स्टेज में से एक है। USA से बहुत उम्मीदें हैं, इसलिए हम अच्छा खेलने की कोशिश करेंगे। हमने DY पाटिल में कुछ वार्म-अप मैच खेले थे और वहां हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा था। हमारे पास 6 बैट्समैन, 2 ऑलराउंडर और 3 बॉलर हैं। 

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद कहा, 'हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। विकेट अच्छा दिख रहा है, हवा चल रही है इसलिए हमें ओस की उम्मीद नहीं है। मैच शुरू होने से पहले ही माहौल अच्छा है और मुझे यकीन है कि यह और भी बेहतर होगा। वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं। बदकिस्मती से बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए सिराज खेल रहे हैं। 

प्लेइंग 11

भारत : इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज 

अमेरिका : सैतेजा मुक्कमल्ला, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News