T20 World Cup 2026, IND vs USA: कब, कहां और कैसे देखें फ्री में लाइव मैच? जानें पूरी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 12:15 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला 7 फरवरी को शाम 7 बजे से मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि IND vs USA मैच को फ्री में कहां और कैसे लाइव देखा जा सकता है। यहां आपको टीवी चैनल, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और फ्री व्यूइंग से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

भारत में IND vs USA लाइव कहां देखें?

भारतीय दर्शकों के लिए इस मुकाबले को देखना बेहद आसान है। टीवी और डिजिटल- दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव कवरेज उपलब्ध होगा।

लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट

यह प्राइम टाइम मुकाबला है और मेजबान भारत का पहला मैच होने के कारण व्यूअरशिप काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है। ऐसे में दर्शकों को सलाह दी जाती है कि टॉस से पहले ही लॉग-इन कर लें। JioHotstar इस मुकाबले को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, मराठी, भोजपुरी, हरियाणवी और इंडियन साइन लैंग्वेज समेत कई भाषाओं में स्ट्रीम करेगा।

क्या IND vs USA मैच फ्री में लाइव देखा जा सकता है?

हां, IND vs USA मैच को फ्री में लाइव देखा जा सकता है, लेकिन यह सुविधा दर्शकों की लोकेशन पर निर्भर करेगी। जिन देशों में इस मुकाबले के लिए ब्रॉडकास्टिंग राइट्स नहीं हैं, वहां ICC.tv के जरिए 80 से ज्यादा देशों में मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। वहीं अमेरिका और कनाडा में मौजूद दर्शक Team USA के सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले, जिनमें भारत के खिलाफ मैच भी शामिल है, Willow TV के ऑफिशियल YouTube चैनल पर बिना किसी शुल्क के देख सकते हैं।

IND vs USA मैच को लेकर इतना क्रेज क्यों?

एक तरफ भारत है, जो घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने उतरेगा, वहीं दूसरी ओर अमेरिका की टीम है, जिसने पिछले संस्करण में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंकाया था। खास बात यह है कि USA टीम के कई खिलाड़ी—सौरभ नेत्रवलकर, हरमीत सिंह और शुभम रंजन—मुंबई के क्रिकेट सिस्टम से जुड़े रहे हैं और अब वानखेड़े में वापसी कर रहे हैं।

पिच और मौसम का हाल

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां पहली पारी का स्कोर अक्सर 175 से 190 के बीच रहता है।दूसरी पारी में ओस का असर हो सकता है,मौसम पूरी तरह साफ, बारिश की कोई संभावना नहीं,हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी उम्मीद।

कौन से खिलाड़ी रहेंगे फोकस में?

अभिषेक शर्मा अपने तूफानी स्ट्राइक रेट के कारण सुर्खियों में रह सकते हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन USA बल्लेबाजों के लिए चुनौती होगी। अमेरिकी टीम की ओर से सौरभ नेत्रवलकर की मुंबई वापसी ब्रॉडकास्टर्स की खास कहानी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News